मंदिर में घुसी महिला… चप्पल से शिवलिंग की बेअदबी…लोगों ने सिखाया सबक, सोनिया गिरफ्तार

by

लुधियाना । लुधियाना में हिंदू देवी देवताओं का अपमान हुआ है। ऐसा करने वाली एक महिला है, जिसने मंदिर में बेअदबी की है। इस घटना के दौरान पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना लुधियाना के सलेम टाबरी स्थित रमेश स्वीट्स शाॉप वाली गली में शनिवार को हुई है।

इस घटना से गुस्साए लोगों ने महिला को सबक भी सिखाया है। इलाके में रहने वाली एक महिला भागती हुई मंदिर में घुस आई। उसने आते ही मंदिर के अंदर पवित्र शिवलिंग पर चप्पल से प्रहाल करना शुरू कर दिए। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने पवित्र शिवलिंग के साथ-साथ देवी देवताओं की मूर्तियों पर भी चप्पल मारे। ऐसा कर महिला ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई।

महिला की इस कृत्य को देख मंदिर में पूजा करने आए लोगों ने महिला को तुरंत काबूकर लिया। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस घटना का पता चला तो कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और महिला की धुनाई की। इसके बाद थाना सलेम टाबरी पुलिस को बुला कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने राजेश कुमार उर्फ पाली सहजपाल की शिकायत पर महिला सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आरोपी महिला सोनिया इलाके में ही रहती है। शनिवार सुबह मंदिर में श्रद्धालु माथा टेक रहे थे और पुजारी पूजा कर रहे थे। इस दौरान एक महिला भागते हुए मंदिर के अंदर घुस गई। पहले तो लोगों ने सोचा कि महिला के पीछे शायद कोई पड़ा है तो किसी ने उसे रोका नहीं। मगर महिला चप्पल पहने ही मंदिर के अंदर घुस गई और उसने पवित्र शिवलिंग पर चप्पल मारनी शुरू कर दी। लोगों ने उसे रोका तो आरोपी महिला ने मंदिर में मौजूद अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों पर भी चप्पल से वार किए।

इस घटना से इलाके में रोष फैल गया और स्थानीय लोगों को लोगों ने इकट्ठा कर उक्त महिला को काबू कर लिया। लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर महिला की धुनाई की और उसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करने में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्री अमन अरोड़ा तिरंगा फहराने की इजाजत : सैशन कोर्ट ने दी बड़ी राहत

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहरा सकेंगे या नहीं इसको लेकर चल रही अफवाहों पर कोर्ट ने विराम लगा दिया है। जिला एवं सत्र अदालत संगरूर ने कैबिनेट मंत्री...
article-image
पंजाब

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर बरसाई गोलियां : पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर फायरिंग,

कनाडा : कनाडा में पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर गोलीबारी हुई है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान के कब्जे से लौटे बीएसएफ जवान ने बताई 20 दिन की आपबीती : आंख बांधकर ले गए, टॉर्चर किया

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद बीएसएफ के जवान पूर्णम कुमार शॉ गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान पहुंच गए थे। बीस दिन बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारत को उन्हें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

19 जून को वोटिंग -23 को होगी वोटों की गिनती : पंजाब सहित 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान : चुनाव आयोग ने जारी कर दिया शेड्यूल

नई दिल्ली  : देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने नॉटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल,...
Translate »
error: Content is protected !!