मंदिर से चुराई गई बाबा बालक नाथ जी की मूर्ति भी आरोपी से बरामद

by

हिंदू धर्म के देवताओं की बेअदबी करने वाला दोषी गढ़शंकर पुलिस द्वारा गिरफ्तारपूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूलाग

ढ़शंकर :ग ढ़शंकर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब पुलिस द्वारा इलाके में हिंदू धर्म के देवताओं की बेअदबी करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना गढ़शंकर में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए नरेंद्र सिंह औजला डीएसपी गढ़शंकर और थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार पुलिस द्वारा की गई गहन छानबीन के दौरान दोषी बलवीर कुमार पुत्र हरभजन राम निवासी गांव बडेसरों थाना गढ़शंकर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोषी द्वारा अपना गुनाह कबूल लिया गया है और पुलिस द्वारा दोषी से बाबा बालक नाथ जी की मूर्ति भी बरामद कर ली गई है। यहां बताने योग्य है कि पिछले दिनों गढ़शंकर के गांव पदराणा में भगवान शंकर जी के मंदिर में शरारती तत्वों द्वारा बेअदबी की घटना को अंजाम दिया गया था। उसके बाद गांव बडेसरों में बाबा बालक नाथ जी के मंदिर से मूर्ति चुरा ली गई थी। जिस कारण हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा था और हिंदू संगठनों द्वारा लगातार पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करके दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जा रही थी। विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा 23 मार्च तक दोषियों को गिरफ्तार करने का समय दिया गया था। पुलिस ने बताया कि दोषी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला रजिस्टर्ड करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा : ट्रेन की छत पर चढ़ा व्यक्ति हाईटेंशन तार की चपेट में आया, जिंदा जला, गंभीर हालत

जालंधर। जालंधर के कस्बा फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर लोहियां से लुधियाना जा रही ट्रेन के रुकते ही एक अज्ञात व्यक्ति अचानक डिब्बे की छत पर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल : जालंधर में निहंगों की धमकी, एफआईआर नहीं हुई तो करेंगे प्रदर्शन

जालंधर :  कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल फिर से विवादों में है। इस बार, उनकी दुकान पर बड़ी संख्या में बुढ़ा दल के निहंग सिंह पहुंचे और जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना...
article-image
पंजाब

1 साल जेल में रहेंगे : नवजोत सिद्धू ने पटियाला की अदालत में किया आत्मसमर्पण

पटियाला :  पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को आत्मसमर्पण के लिए कुछ सप्ताह की मोहलत देने की मांग संबंधी याचिका उच्चतम न्यायालय की ओर से आज ठुकराए जाने के बाद श्री...
article-image
पंजाब

50 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग और पेवर ब्लाक का काम नयी आबादी से घंटा घर तक होगा काम-अरोड़ा

होशियारपुर। : उद्योग और वाणिज्य कर मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय नई आबादी से घंटा घर तक इंटरलाकिंग टाईलों और पेवर ब्लाक के काम की शुरुआत करवाते हुए कहा कि करीव 50 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!