मजदूरी न मिलने पर मजदूरों संग धरने पर बैठे जिला परिषद सदस्य मनोज : विधानसभा अध्यक्ष ने उपायुक्त को दिए पेमेंट करवाने के निर्देश

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से की मुलाकात

एएम नाथ। चम्बा :.उपायुक्त कार्यालय के बाहर सोमवार को मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान न करने की मांग को लेकर विकास खण्ड अधिकारी मैहला के खिलाफ जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि अक्तूबर माह में काम खत्म हुआ परंतु उनके एमपी हैड के काम को 50% में ही कुछ तकनीकी गलती होने के कारण खत्म कर दिया जबकि लेबर भुगतान करने को रह गया था। इस समस्या के समाधान हेतु दिशा की बैठक में आवाज उठाई तो प्रशासनिक अधिकरीयों ने कहा कि नये सिरे से इसकी स्वीकृति लेनी पड़ेगी। वहीं मौके पर ही सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज जी ने उस काम को स्वीकृति दी। स्वीकृति के बाद दोबारा से सारे बिल बाउचर बनाकर खण्ड विकास अधिकारी के पास पहुंचा दिये जिन्हे उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ाना था और उसरे बाद डीसी ऑफिस से डायरैक्ट पेमेंट पंचायत के खाते में होती है।

एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। इससे पहले भी उपायुक्त चम्बा से मिले थे परंतु उनके बोलने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। वहीं जिला परिषद सदस्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि खण्ड विकास अधिकारी भेदभाव की दृष्टी से कार्य कर रहे हैं। गिने चुने लोगों के काम कर रहे हैं। सबसे ज्यादा एमपी हैड की फाइलें सिर्फ मैहला में पैंडिंग हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बार उनसे मिल चुका हूं। हर बार यही आश्वासन मिलता है कि आज काम हो जायेगा परंतु जिस काम को करने के लिये मात्र पांच मिनट लगेंगे उसके लिये एक महीने से ज्यादा का समय लग गया। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूरों की मजदूरी रोकना सही नहीं। गरीब के साथ यह अन्याय सहन नहीं होगा। जब तक लेबर का भुगतान नहीं किया जाता तब तक यूंही धरने पर बैठे रहेंगे।
इस दौरान जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने सभी मजदूरों सहित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात कर खण्ड विकास अधिकारी मैहला की शिकायत की। उन्होंने कहा कि मजदूरों के साथ यह अन्याय सही नहीं कृपया मजदूरों को उनका हक दिया जाये। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमने डीसी साहब को बोल दिया है शाम तक अगर मजदूरी का भुगतान नहीं होता तो शाम को मुझे फोन करके बताना कि नहीं हुआ मैं देख लूंगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्रदेश सरकार प्रत्येक छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : किशोरी लाल*

*राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसाल एवं लनौड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित* बैजनाथ, 19 नवंबर : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बैजनाथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनीमिया की रोकथाम के लिए करें हरे पत्तेदार सब्जियों व मौसमी फलों का सेवन : वीना देवी

तीसा में जागरूकता शिविर के साथ हुआ पोषण माह का समापन जागरूकता शिविर में किया गया स्थानीय संतुलित आहार की प्रदर्शनी का आयोजन एएम नाथ। चम्बा (तीसा) : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

42.71 लाख रुपए किसान सम्मान निधि के अपात्रों से रिकवर किए

उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ऊना  : उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां डीआरडीए सभागार में जिला ऊना के राजस्व अधिकारियों की एक बैठक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कन्या स्कूल की सभी बच्चियों को 1000-1000 रुपये देने की बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा की – कन्या व बाल स्कूल धर्मशाला का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बालिका दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) धर्मशाला में छात्राओं से बातचीत की और स्कूल की सभी 351 छात्राओं को 1000-1000...
Translate »
error: Content is protected !!