मजदूरों से भरी जीप पलटने से दर्जन मजदूर घायल, उत्तर प्रदेश से हिमाचल प्रदेश आ रहे

by

गढ़शंकर – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से मजदूरों को हिमाचल प्रदेश के संतोषगढ़ ऊना के लिए लेकर आ रही महिंद्रा पिकअप जीप गढ़शंकर के निकट सड़क के साथ सटी पुलिया के साथ टकरा जाने के कारण करीब एक दर्जन मजदूर घायल हो गए।
जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया। कुछ मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया गया है। जबकि अन्य का सिवल असपताल गढ़शंकर में इलाज करवा चल रहा है।। घायलों में पुष्पिंदर सिंह 26 वर्ष पुत्र भूप सिंह वासी रामपुर, कमलजीत पुत्री 17 वर्ष, दविंदर सिंह पुत्र जगजीत सिंह 55 वर्ष, बुधिया पत्नी जगत सिंह 36 वर्ष, राम पुत्र किशन राम 28 वर्ष मुरादाबाद, 40 वर्षीय पप्पू पुत्र गनपत मुरादाबाद, मुकेश पुत्र जगत सिंह 18 वर्ष मुरादाबाद, नीरज पत्नी अकाश मुरादाबाद, राजवंतो पत्नी पुष्पिंदर मुरादाबाद, दविंदर 29 वर्ष पुत्र नीरज चंद मुरादाबाद व अम्न पुत्र वीर सिंह मुरादाबाद के रूप में हुई है। घायल मजदूरों ने बताया कि वह संतोषगढ़ ऊना में काम करते हैं और वह उत्तरप्रदेश से वापस काम पर लौट रहे थे।
जीप के चालक दविंदर ने बताया कि वह महिंद्रा पिकअप जीप में मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से प्रवासी मजदूरों को लेकर संतोखगढ़ (ऊना) जा रहा था तो उक्त स्थान पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे पुली से टकराकर हादसा ग्रस्त हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट की बैठक में राइट टू बिजनेस एक्ट में संशोधनों को मिली मंजूरी….. लिमिट को बढ़ाकर किया 125 करोड़

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। इन फैसलों में जीएसटी 2.0 में संशोधन, राज्य में उद्योग को बढ़ावा...
article-image
पंजाब

Right Logo Opens Doors to

Every individual aspires for their business to thrive. To achieve this, they focus intensely on factors such as the building’s architecture, colors, working style, product quality, market value, and marketing strategies—all of which deserve...
article-image
पंजाब

हैरी फिरोजपुर जेल से चला रहा था नेटवर्क : जेल में बंद गैंगस्टर हैरी ने पाक तस्करों से चार किलो हेरोइन की खेप मंगवाई, सीआईए पुलिस ने किया बरामद, तीन गिरफ्तार

फिरोजपुर  :  फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर हरप्रीत हैरी ने पाक तस्करों से चार किलो हेरोइन की खेप मंगवाई है।  सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे बरामद कर लिया है। वहीं...
article-image
पंजाब

NEET में कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS एडमिशन? जानिए टॉप कॉलेजों की कटऑफ

चंडीगढ़  :देशभर के लाखों मेडिकल स्टूडेंट्स की नजर अब NEET UG 2025 के रिजल्ट पर टिकी हुई है। 4 मई 2025 को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल छात्र अब बेसब्री से जानना चाहते...
Translate »
error: Content is protected !!