मणिकर्ण घाटी के गांव ढडेई में भीषण अग्निकांड, मंदिर सराय सहित 1.20 करोड़ की संपत्ति राख

by

एएम नाथ। कुल्लू : मणिकर्ण घाटी के गांव ढडेई में आधी रात को भीषण अग्निकांड ने रौद्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने दो मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

इतना ही नहीं, देवता अठारह पेड़े के एक मंदिर, मंदिर सराय और मंदिर के भंडार को भी आग ने पूरी तरह राख कर दिया। हादसे में लगभग ₹1 करोड़ 20 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि रात के समय आग अचानक भड़की और तेज़ हवा के कारण कुछ ही मिनटों में आग चारों ओर फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि हालात नियंत्रण से बाहर होते चले गए।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों और विभाग के संयुक्त प्रयास से आग को आसपास के और मकानों तक फैलने से रोका गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हादसे में किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन दो परिवारों का आशियाना राख हो चुका है तथा मंदिर से जुड़े कीमती सामान, दान-पेटी और भंडार में रखा सामग्री भी जलकर खाक हो गई।
स्थानीय प्रशासन की ओर से नुकसान का मौजा लिया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने सरकार से तत्काल सहायता की मांग की है, ताकि बेघर हुए लोगों को कठिन ठंड के मौसम में राहत मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

600 अवैध बसों के परमिट किए रद्द : पंजाब में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ : परिवहन विभाग ने पंजाब में बड़ी कार्रवाई की है। बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 600 बसों के परमिट रद्द कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये परमिट अवैध तरीके...
article-image
पंजाब

विधानसभा चुनाव में 60 से 70 प्रतिशत ‘युवा’ उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का प्रस्ताव रखा : मोहित मोहिंद्रा

चंडीगढ़ : कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में 60 से 70 प्रतिशत ‘युवा’ उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से अमरुत 2.0 के तहत 5.65 करोड़ के वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गढ़शंकर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज अमरुत 2.0 योजना के तहत 5.65 करोड़ रुपए...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या, खेल ग्राउंड में मिला शव : पंजाब पुलिस के सिपाही सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज

सरदूलगढ़। क्षेत्र के गांव खैरा खुर्द में बीते मंगलवार की रात को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 38 वर्षीय राधे श्याम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार की अल सुबह करीब...
Translate »
error: Content is protected !!