मणिमहेश यात्रा में 82 वर्षीय श्रद्धालु की मौत : डल झील के पास ठंड बनी वजह

by

भरमौर। श्री मणिमहेश यात्रा के अंतिम चरण में समुद्र तल से करीब 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित डल झील के समीप अत्यधिक ठंड की चपेट में आने से 82 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयराम शर्मा निवासी गांव कलरबत्ता, जिला किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है।

जयराम शर्मा कमल सिंह वजीर के पारंपरिक छड़ी जत्थे के साथ मणिमहेश यात्रा पर आए थे। वह अन्य श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा करते हुए सुरक्षित रूप से डल झील पहुंच गए थे। क्षेत्र में हुई बर्फबारी और लगातार चल रही बर्फीली हवाओं के कारण रात के समय तापमान शून्य से नीचे चला गया था।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात अत्यधिक ठंड के कारण जयराम शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी श्रद्धालुओं और सेवादारों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही समय में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत यात्रा मार्ग पर तैनात प्रशासन और पुलिस दल को दी गई।

इसके बाद राहत दल और साथी यात्रियों की मदद से शव को दुर्गम रास्ते से नीचे सड़क तक पहुंचाया गया। वहां से वाहन के जरिए शव को नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया, जहां उसे शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक के स्वजनों को घटना की सूचना दे दी है।

खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉ. दीपेश बराल ने बताया कि स्वजनों के भरमौर पहुंचने और औपचारिक शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद पार्थिव देह स्वजनों को सौंप दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आईटीआई पट्टा मेहलोग में रेजिंग एंड एक्ससेलेर्टिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस सत्र का आयोजन

आई टी आई प्रशिक्षुओं को उद्यमिता विकास पर किया जागरूक पट्टा मेहलोग, 7 फरवरी (तारा) : भारत सरकार की रेज़िंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत गवर्नमेंट आईटीआई पट्टा महलोग में एक उद्यमिता जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को विकास की बुलंदी तक पहुंचाने में जन-जन का योगदान: मुख्यमंत्री

ऊना। मुख्यमंत्री ने जय राम ठाकुर ने ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रमों की कड़ी में आज ऊना जिले के गगरेट में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने इन 75...
हिमाचल प्रदेश

दियोली कृषि सेवा सहकारी सभा का विशेष ऑडिट अंतिम चरण में

ऊना (28 जनवरी)- सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं ऊना रत्न सिंह बेदी ने कहा है कि दि दियोली कृषि सेवा सहकारी सभा का विशेष ऑडिट अंतिम चरण में है। ऐसे में जिस भी जमाकर्ता या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जुब्बड़हट्टी के समीप 1373 करोड़ रुपये से ‘माउंटेन सिटी’ स्थापना के लिए भू-अधिग्रहण को हरी झंडी

शिमला ; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं यहां हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के निदेशक मंडल की 52वीं बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने जनता में अपनी उपस्थिति...
Translate »
error: Content is protected !!