मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त मतदान के लिए12 अन्य दस्तावेज भी मान्य –DC मुकेश रेपसवाल

by
 एएम नाथ। चंबा 30 मई  :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  जानकारी देते हुए बताया कि  लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत 1 जून को मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए  फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा 12 अन्य दस्तावेजों में से किसी एक को अपने पहचान पत्र के रूप में मतदान के समय प्रस्तुत करने को अधिकृत किया है।
उन्होंने बताया कि इनमें भारतीय  पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, सेवा पहचान पत्र (केन्द्र, राज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं पब्लिक लिमिटिड कंपनियां), पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), पैन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी), एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पैंशन दस्तावेज (फोटो सहित), सरकारी पहचान पत्र (सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी) आधार कार्ड अथवा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड में से कोई एक दस्तावेज  मान्य होगा ।
मुकेश रेपसवाल ने  सभी ज़िला वासियों से आग्रह किया है कि  वे लोकतंत्र के इस महापर्व में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के  निर्वहन को लेकर   अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मतदान अवश्य करें ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिकवरी के लिए लाए लुटेरे ने छुपाए पिस्तौल से पुलिस पर की फायरिंग : पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

मंडी गोबिंदगढ़ :  पुलिस के साथ हुए  देर रात एक एनकाउंटर में लुटेरा घायल हो गया। लुटेरे ने पुलिस पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में लुटेरे के पांव में गोली लगी। जिसके बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एयरपोर्ट विकास के साथ प्रभावित परिवारों के हितों का भी पूरा ध्यान: केवल सिंह पठानिया

विश्वविद्यालयों में भर्ती पारदर्शी प्रक्रिया से युवाओं को मिलेंगे समान अवसर एएम नाथ।  धर्मशाला, 4 सितंबर : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार प्रदेश...
हिमाचल प्रदेश

5 गिरफ्तार : युवक का शव बोरी में डालकर नाले में फेंका, शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए और फिर उन्हें बोरी में डालकर नाले में बड़े-बड़े पत्थरों के बीच दबा दिया

चंबा : चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत आती भांदल पंचायत में एक युवक का शव बोरी में डालकर नाले में फेंका हुआ मिला है। हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन कार्डधारक 29 फरवरी तक करवाएं ईकेवाईसी – DC जतिन लाल

ऊना, 13 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की समस्त उचित मूल्य की दुकानों में पॉज मशीन में ईकेवाईसी के तहत राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य को...
Translate »
error: Content is protected !!