मतदाता सूचियों की मैपिंग प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश : पात्र मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया से न रहें वंचित: नंदिता गुप्ता

by

नोटिस प्राप्त मतदाताओं के घर जाकर दस्तावेज जुटाएंगे बूथ लेवल अधिकारी

एएम नाथ। चंबा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश नंदिता गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में हुई। इस दौरान उन्होंने जिले में मतदाता सूचियों की मैपिंग (सत्यापन) प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
नंदिता गुप्ता ने वर्ष 2002 के विशेष गहन पुनरीक्षण के आधार पर 1 जनवरी, 2025 की मतदाता सूची के तहत जिले में हुई मैपिंग की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र चुराह में 93.83 प्रतिशत, भरमौर में 92.30 प्रतिशत, चंबा में 86.20 प्रतिशत, डलहौजी में 90.60 प्रतिशत तथा भटियात में 89.75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों एवं एसडीएम को शेष प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान दस्तावेज प्रस्तुत न करने या तार्किक विसंगतियों के कारण नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं को आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐसे मतदाताओं के घर जाकर बूथ लेवल अधिकारी जरूरी दस्तावेज एकत्र करेंगे। मामलों के त्वरित समाधान के लिए एसडीएम को ऑनलाइन माध्यम से सुनवाई को प्राथमिकता देने के साथ पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं से जा चुके कर्मचारियों एवं कामगारों के मतदाता रिकॉर्ड का सत्यापन करने तथा अस्थायी बस्तियों और जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया से वंचित न रहे। उन्होंने घुमंतु परिवारों और अन्य राज्यों से आकर जिले में बसे पंजीकृत मतदाताओं से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने स्वागत संबोधन में जिले से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। बैठक में विकास शर्मा, अमनदीप सिंह, अनिल भारद्वाज, मनीष सोनी और राजेश जरयाल वर्चुअल माध्यम से जुड़े। सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, एसडीएम चंबा चिराग शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा और नायब तहसीलदार संजय कुमार भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कोकिला वन शनिदेव मंदिर में किए दर्शन

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल के साथ आज उत्तर प्रदेश स्थित कोकिला वन शनिदेव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला की 441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान – अनुपम कश्यप

हर पंचायत और हर गांव तक पहुंचेगा नशा मुक्ति का संदेश, मिशन मोड में चलेगा अभियान, जन प्रतिनिधियों की होगी अहम भूमिका एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला में नशे, विशेषकर चिट्टे (हेरोइन) के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष और AAP पार्षद में झड़प : पार्षद ने कॉलर पकड़कर घसीटा, झंडा छीना; लाडी बोले- पहले मोहित और साथियों ने की मारपीट

भाजपा नेता का आरोप- पार्षद ने कॉलर पकड़कर घसीटा, झंडा छीना; लाडी बोले- पहले मोहित और साथियों ने की मारपीट चंडीगढ़ | चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 24 में रविवार शाम BJP युवा मोर्चा मंडल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PU में इस वर्ष 30 से अधिक सार्वजनिक अवकाश, प्रशासनिक कार्यालयों और कॉलेजों में लागू होंगी छुट्टियां

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी  ने इस वर्ष के लिए सार्वजनिक अवकाशों की अधिसूचना जारी कर दी है। यह छुट्टियां यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक कार्यालयों, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण विभागों तथा पीयू से संबद्ध कालेजों में लागू होंगी।...
Translate »
error: Content is protected !!