मदराणी खजियार  टेकऑफ़ स्थल और जोत-बांगल  लैंडिंग साइट पर पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल आयोजित :  जल्द इन  पैराग्लाइडिंग स्थलों पर  गतिविधियां की जाएगी  आयोजित – राजीव मिश्रा जिला पर्यटन विकास अधिकारी

by
एएम नाथ। चंबा 14 फरवरी :    जिला चंबा के अनछुए पर्यटन स्थलों को उजागर करने के दृष्टिगत पर्यटन व्यवसाय को और अधिक मजबूती  प्रदान करने के लिए जिला पर्यटन विकास विभाग प्रयासरत है । जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा की अगुवाई  में तकनीकी टीम द्वारा मदराणी खजियार पैराग्लाइडिंग टेकऑफ़ स्थल और जोत-बांगल  लैंडिंग साइट पर तकनीकी टीम द्वारा दौरा किया गया इन स्थलों पर पैराग्लाइडिंग का  सफल ट्रायल किया गया।
पैराग्लाइडिंग साइट का तहत तकनीकी टीम द्वारा एच.पी एयरो स्पोर्ट्स नियम 2022 के निरीक्षण किया  गया। इसकी जानकारी देते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि जिला चंबा में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से साहसिक खेल गतिविधियों को  बढ़ावा दिया जा रहा है लिहाजा यह दोनों पैराग्लाइडिंग स्थलों पर सफलतापूर्वक तकनीकी टीम द्वारा आज ट्रायल किया गया और यह स्थल पैराग्लाइडिंग के लिए  टेक ऑफ व लैंडिंग के लिए उपयुक्त पाए गए हैं |
 उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग की इन नए स्थलों की विस्तृत रिपोर्ट विभाग को स्वीकृति हेतु  भेजी जा रही है  और जल्द ही इन मनोरम  स्थलों पर  भी गतिविधियां आयोजित होंगी। जिससे जिला में पर्यटन व्यवसाय को और अधिक मजबूती मिलेगी।
 सफल ट्रायल के दौरान डॉ. करण हितेशी, एबीवीआईएमएएस से पंकज महंत, मनाली से विशेषज्ञ वेद राम मलिक, और पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन खाज्जियार से प्रदीप कुमार और अन्य विशेषज्ञ व पैराग्लाइडिंग पायलट्स मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कालिंदी कॉलेज की छात्राओं से किया संवाद

आपदा प्रबंधन, श्री मणिमहेश यात्रा और क्षेत्रीय अध्ययन पर की चर्चा एएम नाथ। चंबा, 12 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज के भूगोल विभाग की बी.ए. तृतीय वर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएचएम हमीरपुर के विद्यार्थियों की कई बड़ी कंपनियों में हुई प्लेसमेंट

बहुत ही शानदार रहा है होटल प्रबंधन संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड : अभिषेक गर्ग इस वर्ष विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन 25 मार्च तक एएम नाथ। हमीरपुर 20 मार्च।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

800 करोड़ के नोट एक्सचेंज में गंवाए 7 करोड़ : मोहाली में सुनार के साथ ठगी

पंजाब पुलिस ने मोहाली में पुराने करेंसी नोट को बदलने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने एक सुनार को 800 करोड़ रुपये के पुराने नोट बदलाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बे-मौसमी बारिश के कारण रबी फसल को हुए नुक्सान की रिपोर्ट शीघ्र भेंजे अधिकारी – उपायुक्त

ऊना, 2 मई – सूखे और बे-मौसमी बारिश के चलते जिला के विभिन्न क्षेत्रों में रबी की फसल को हुए नुक्सान के दृष्टिगत उपायुक्त राघव शर्मा ने कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों से...
Translate »
error: Content is protected !!