मध्यप्रदेश : दलित व्यक्ति को जनताक तौर पर प्रताड़ित करने का मामला – खन्ना ने लिया कड़ा नोटिस, मामला उठाया राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष

by
होशियारपुर 3  अक्तूबर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मंदसौर, मध्यप्रदेश में दलित व्यक्ति को जनताक तौर पर प्रताड़ित करने के मामले का कड़ा नोटिस लेते हुए इसे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया है।
इस सम्बन्धी खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि मंदसौर, मध्यप्रदेश से उक्त मामला सामने आया है जिसमें महिला का पीछा करने पर एक दलित व्यक्ति को अर्धनग्न कर उसका मुँह काला कर  गले में जूतों की माला डालकर उसे जनताक तौर पर प्रताड़ित किया गया है। खन्ना ने इस मामले पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि यह सरासर सविधान कि हत्या है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कोई अपराध करता है तो उसे कानूनानुसार मामले की तफ्तीश के बाद सजा मिलती है परन्तु किसी भी व्यक्ति को मौके पर ही लोगों द्वारा जिम्मेदार ठहराकर उसे खुद सजा देना संवैधानिक नियमों के विरुद्ध है। खन्ना ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए इस मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाते हुए मांग की है कि इस घटना में दोषियों के विरुद्ध सख्त करवाई की जाये ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य मैं न हों।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का सांसद तिवारी ने किया दौरा : लोगों की जेब पर भारी पड़ रही महंगाई: सांसद मनीष तिवारी

नवांशहर, 18 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोगों की जेब पर भारी पड़ रही महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार को घेरा है, जिससे आम जनता का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साइबर ठगों ने 3.41 करोड़ रुपये लूटे : रिटायर्ड कर्नल को किया 9 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट

चंडीगढ़ :   चंडीगढ़ में एक 82 साल के रिटायर्ड कर्नल और उनकी पत्नी के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। कर्नल दिलीप सिंह बाजवा और उनकी पत्नी रणविंदर कौर बाजवा को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

68 साल के व्यक्ति के साथ 11 करोड़ की ठगी : शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लूटा

मुंबई : मुंबई के एक 68 साल के व्यक्ति के साथ 11 करोड़ रुपए ठगी हुई है। बुजुर्ग को शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लूट गया है। मोटी कमाई का झांसे में...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

लुधियाना : सीनियर कांग्रेसी नेता और पार्टी के प्रदेश महासचिव पवन दीवान ने आज पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। जिन्होंने राज्य के मुख्य सचिव और इंडस्ट्री...
Translate »
error: Content is protected !!