मन की बात कार्यक्रम का आयोजन : भाजपा जिला कठुआ के उपाध्यक्ष बनने पर इंदु महाजन सम्मानित

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ /कठुआ, 1 जून।  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इंदु महाजन के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रहित, सामाजिक जागरूकता तथा जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर इंदु महाजन को भाजपा जिला कठुआ का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं को भी पटके पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान इंदु महाजन ने महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा महाजन जी को चुनरी पहनाकर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने सम्मान के लिए महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा महाजन जी, जिला अध्यक्षा उपदेश अंडोत्रा जी, जिला प्रभारी सुमन रैना जी तथा गीता भगत जी का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
इंदु महाजन ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगी तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मॉक ड्रिल दौरान भी ओवरलोडिड टिप्पर शरेआम दौड़ते रहे सड़कों पर : मोक ड्रिल दौरान एसडीएम हरबंस सिंह की अगुआई में तमाम अधिकारी अपनी टीमों के साथ रहे मुस्तैद

गढ़शंकर। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए की गई मॉक ड्रिल तहत गढ़शंकर शहर व गांवों में एसडीएम हरबंस सिंह की अगुआई में तमाम प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी अपनी टीमों के सहित पूरी तरह मुस्तैद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

232 जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित : HP राज्य सहकारी बैंक जूनियर क्लर्क भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) नियमित आधार पर जूनियर क्लर्क के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता मानदंडों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राइजिंग स्टार स्कूल चम्बा की गुंजन 96.4% अंक लेकर रही प्रथम : स्कूल के 11 बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर हुए पास 

स्कूल प्रबंधक संजीव सूरी ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की एएम नाथ। चम्बा  : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा की परीक्षा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इलेक्शन कमीशन की बड़ी तैयारी, बिहार विधानसभा चुनाव सहित इन राज्यों में उप चुनाव के लिए 320 आईएएस और 60 आईपीएस की नियुक्ति

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) संविधान के अनुच्छेद 324 द्वारा उसे प्रदत्त पूर्ण शक्तियों और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के संचालन पर निगरानी...
Translate »
error: Content is protected !!