मनप्रीत बादल को पकड़ने के लिए हिमाचल सहित 6 प्रदेशों में पंजाब पुलिस और विजिलेंस की रेड जारी : बठिंडा में गत दिनों मनप्रीत बादल के होने की मिली तो गाड़ी रोकने पर निकला उनका हमशक्ल

by

चंडीगढ़ : भाजपा नेता और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तलाश में पंजाब पुलिस और विजिलेंस की विभिन्न टीमें ने हिमाचल प्रदेश सहित 6 बिभिन्न प्रदेशों में रेड कर रही है।लेकिन पुलिस और विजिलेंस के हाथ मनप्रीत बादल नहीं लगे। विजीलैंस किसी भी हालत में शीध्र से शीध्र ग्रिफ्तार करना चाहती है जिसके पीछे राजनितिक दबाब भी माना जा रहा है । इसी के चलते बठिंडा में गत दिनों मनप्रीत बादल की तलाश में जुटी पुलिस की टीम की किरकरी उस समय हुई , जब पुलिस ने मनप्रीत बादल समझ कर पुलिस ने गाड़ी रुकवा कर चेक की, तो पता चला कि वह बठिंडा के एक गांव का सरपंच जो कि मनप्रीत बादल का हमशक्ल निकला। सुखपाल सिंह खैरा की ग्रिफ्तारी के बाद से पुलिस और विजिलेंस की टीमों द्वारा मनप्रीत बादल को पकड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है । जिसके चलतेपंजाब पुलिस और विजिलेंस की टीमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा दिल्ली, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान में टीमें पहुंची हुई है ।

हिमाचल के पहुंची विजिलेंस और पुलिस की टीमें : शिमला के खलीनी के जंजहिड़ी इलाके में एक में पुलिस व विजिलेंस की टीमें पहुंची जो मनप्रीत बादल के दोस्त का बताया जा रहा है । इसके इसके इलावा चैल व् फागु में भी उनकी गई ।
जानकारी के अनुसार पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तलाश में विजिलेंस की टीम कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। गत दिनों विजिलेंस टीम को सूचना मिली कि बठिंडा के गांव गुरुसर में मनप्रीत बादल के होने की आशंका है। पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड कर दी और एक बोलेरो गाड़ी में सवार व्यक्ति को रोक लिया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो, गाड़ी में गुरुसर गांव के सरपंच बेअंत सिंह बैठा था, जो मनप्रीत बादल का हमशक्ल माना जाता है । बताया जा रहा हे कि उक्त घटना 2 से 3 दिन पुरानी है। हालांकि इस बारे में अभी तक पुलिस द्वारा कोई बयान जारी नहीं किया है है।

—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी : नई छात्र परिषद को सौंपी गई नेतृत्व की बागडौर

बीबीएन, 1 जून (तारा) : बद्दी स्थित विवेक इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल ने आगामी शैक्षणिक सत्र पदारोहन समारोह के भव्य आयोजन के साथ अपने शैक्षणिक कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव अंकित किया। यह समारोह...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के चार आरोपी अफसर अब भी फरार – हाईकोर्ट सख्त ……फर्जी मुठभेड़ और कर्नल बाठ पर अटैक केस

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के चार इंस्पेक्टरों पर लगे फर्जी मुठभेड़ और भारतीय सेना के एक रिटायर कर्नल व उनके बेटे पर जानलेवा हमले के आरोपों ने राज्य की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लेडी गवर्नर एवं हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस(अस्पताल कल्याण अनुभाग) शिमला की अध्यक्षा द्वारा “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के उपलक्ष्य में “हिमगिरी कल्याण आश्रम”ग्राम कवारा का दौरा

शिमला 07 अप्रैल – माननीय लेडी गवर्नर एवं अध्यक्षा, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस (अस्पताल कल्याण अनुभाग)  जानकी शुक्ल द्वारा “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के उपलक्ष्य में दिनांक 06-04-2024 (शनिवार) को “हिमगिरी कल्याण आश्रम” ग्राम कवारा,...
Translate »
error: Content is protected !!