मनीला में पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या

by

चंडीगढ़ : रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेशों में गए पंजाबी आए दिन घटनाओं को शिकार हो रहे हैं। पंजाब के खन्ना से फिलीपींस गए युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गुरदेव सिंह लंबे समय से मनीला में फाइनांस का काम करते थे। वह मूल रूप से खन्ना के नंद सिंह एवेन्यू का रहने वाला था। उनके परिजनों ने पंजाब सरकार से उनका शव मंगवाने की गुहार लगाई है।
रिश्तेदार लखवीर सिंह भट्टी ने कहा कि गुरदेव सिंह और उनका बेटा मनीला में फाइनेंस का कारोबार करते थे। इन दिनों गुरदेव सिंह का बेटा पंजाब आया हुआ है। गुरदेव सिंह मनीला में थे। शनिवार की शाम परिवार को फोन पर सूचना मिली कि गुरदेव सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। भट्टी ने कहा कि गुरदेव सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

प्रियंका का लोगों से आह्वान: बदलाव लाएं, झूठों से छुटकारा पाएं : कांग्रेस का दर्शन श्रीमद भगवत गीता की शिक्षाओं पर आधारित – प्रियंका गांधी

चंडीगढ़, 26 मई: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से झूठ बोलने वालों से छुटकारा पाने का आग्रह करते हुए, कांग्रेस/इंडिया की सरकार को चुनकर देश और अपने जीवन में बदलाव लाने का आह्वान...
article-image
पंजाब

हत्या की गुत्थी समझाते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार : इनकम टैक्स कालोनी के सामने चल रहे निर्माणाधीन प्लाट में गंभीर हालत में मिले व्यक्ति की मौत का मामला

जालंधर : सोमवार सुबह इनकम टैक्स कालोनी के सामने चल रहे निर्माणाधीन प्लाट में गंभीर हालत में मिले व्यक्ति के मौत मामले की गुत्थी समझाते हुए। पुलिस ने महिला सहित 7 आरोपियों पर 302...
Translate »
error: Content is protected !!