मनोनीत चार-चार पार्षदों को एसडीएम डाॅ निधि पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

by

मनोनीत पार्षदों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
ऊना 5 मार्च – नगर परिषद संतोषगढ़ और मैहतपुर-बसदेहड़ा में आज मनोनीत चार-चार पार्षदों को एसडीएम डाॅ निधि पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने मनोनीत सदस्यो को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव का नगर परिषद को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने मनोनीत पार्षदों से पूरी लगन, जिम्मेदारी व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आहवान किया ताकि इन शहरी निकायों के विकास को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर परिषद संतोषगढ़ और मैहतपुर-बसदेहड़ा में करोडों रुपये़ के विकास कार्य प्रगति पर हैं। संतोषगढ़ शहर में 24 करोड़ से सीवरेज का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं 62 लाख से राजकीय पशु चिकिसालय का भवन बनाया जा रहा है। इसके अलावा विद्युत सुधारीकरण का कार्य पर 3.50 करोड़ खर्च किया जा रहे है। उन्होंने बताया कि 8.55 करोड़ रुपए से आईटीआई मैहतपुर, 4 करोड़ रुपये की लागत से सीएचसी बसदेहड़ा के भवन का निर्माण हो रहा है और चार करोड़ रुपऐ की लागत से मैहतपुर सीवरेज का कार्य जारी है। सत्ती ने बताया कि 65 लाख से पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है। सत्ती ने कहा कि मैहतपुर में 70 लाख से निर्मित पार्क जनता को समर्पित किया गया है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, कांगड़ा बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर, नगर परिषद संतोषगढ़ की अध्यक्षा निर्मला देवी व उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, नगर परिषद मैहतपुर की अध्यक्षा अंजु बाला व उपाध्यक्ष अजय सोनी, कार्यकारी अधिकारी वर्षा चैधरी, ईओ संदीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष पहु लाल, भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष हरीश पराशर तथा राजेश प्रभाकर, महामंत्री विवेक भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पतंगबाजी और चाइनीज़ डोर को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाज़री – संभलकर करें पतंगबाजी, चाइनीज़ मांझे का ना करें उपयोग

रोहित जसवाल। ऊना, 30 जनवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त जतिन लाल ने पतंगबाजी और चाइनीज़ डोर के उपयोग को लेकर एडवाज़री जारी की है। उन्होंने बताया कि चाइनीज़ डोर का निर्माण, बिक्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों का डेटाबेस : सुजानपुर के 123 आंगनवाड़ी केन्द्रों में बनाया जा रहा

सुजानपुर 09 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक समाज के लिए स्वास्थ्य विशेषकर बच्चों का स्वास्थ्य सर्वाधिक महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि यह उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिमला के 05 मतदान केंद्रों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

ड्राफ्ट मतदाता सूची से सम्बंधित दावे और आक्षेप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 09 दिसंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला 19 नवंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज उपमंडल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वोट दें कमल का फूल और प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा देखकर, राम कुमार को जिताएं : अनुराग ठाकुर

हरोली : हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पुबोवाल, बाथड़ी, हरोली बी भदसाली में आयोजित जनसभाओं को संबोधित केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल की मदद...
Translate »
error: Content is protected !!