मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने की अपील :नगर परिषद में किसी भी पूर्वाग्रह के बगैर हों कार्य: सुनील शर्मा बिट्टू

by

हमीरपुर 19 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने स्थानीय नगर परिषद के सभी पदाधिकारियों, पार्षदों और अधिकारियों-कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह के पूर्वाग्रह या राजनीति से ऊपर उठकर शहर के चहुमुखी विकास एवं आम लोगों के हित के लिए कार्य करें। वीरवार को यहां टाउन हॉल में नगर परिषद हमीरपुर के चार मनोनीत पार्षदों सुनील ठाकुर, निशांत शर्मा, डॉ. हर्ष कालिया और राकेश वर्मा के शपथ ग्रहण में विशेष रूप से शिरकत करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने यह अपील की। इन मनोनीत पार्षदों को एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यवस्था परिवर्तन पर विशेष बल देते हुए शासन-प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कृतसंकल्प हैं। नगर परिषद हमीरपुर की कार्यप्रणाली में भी इसकी झलक दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मनोनीत पार्षद कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये पार्षद जनआंकाक्षाओं पर खरा उतरेंगे तथा शहर के चहुमुखी विकास में भरपूर योगदान देंगे।
प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आपदा की घड़ी में जिस दृढ़ इच्छाशक्ति और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया है, उसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके आम लोगों के दुख-दर्द को बांटने का प्रयास किया है और विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद 4500 करोड़ रुपये का राहत एवं पुनर्वास पैकेज की घोषणा करके तथा अपनी पूरी कमाई के 51 लाख रुपये एवं एक महीने के वेतन का पैसा भी आपदा कोष में जमा करवाकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
समारोह के दौरान कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने भी अपनी विचार रखे तथा मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं दी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने सभी अतिथियों और पार्षदों का स्वागत किया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास, उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, अन्य पार्षद, कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला स्थित तपोवन विधान सभा में 30 जून व 1 जुलाई को आयोजित किया जाएगा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र – ॥ का वार्षिक सम्मेलन- विधान सभा अध्यक्ष

एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 21 जून- विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिह पठानिया ने कहा कि 30 जून व 1 जुलाई, 2025 को तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधान सभा राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महामाया श्रीबाला सुंदरी मंदिर में 3000 दीपों से होगी महाआरती : चैत्र नवरात्र मेले के लिए खास तैयारी

नाहन :  उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में इस बार चैत्र नवरात्र मेले में पहली बार शिव तालाब मंदिर में 3 हजार देसी घी के दीपक जलाकर शिव-गौरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कण्डाघाट के खेल मैदान के विस्तारीकरण पर व्यय होंगे 2.75 करोड़ रुपए : ग्राम स्तर तक शिक्षा अधोसंरचना को किया जा रहा सुदृढ़ – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों के सर्वांगीण विकास पर बल दे रही है और इस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरियां की बेटी काजल भारतीय सेना में बनी मिलिट्री ऑफिसर : सुंदरनगर की कनिका शर्मा बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट

एएम नाथ। देहरियां/ सुंदरनगर  : काजल भारतीय सेना में शाॅर्ट सर्विस कमीशन पास कर बनी मिलिट्री ऑफिसर : नजदीकी गांव घरुन डोहग देहरियां की बेटी काजल भारतीय सेना में शाॅर्ट सर्विस कमीशन पास करके...
Translate »
error: Content is protected !!