मम्मी, पापा, मेरे नंबर कम आए – आपकी गलती नहीं.. मैं मोबाइल ज्यादा देखता था : सुसाइड नोट लिख कर 17 साल के स्टूडेंट ने 15वीं मंजिल से लगा दी छलांग , मौत

by

गुरुग्राम    :गुरुग्राम में 17 साल के स्टूडेंट ने बिल्डिंग की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच मे सामने आया है कि मंगलवार को स्टूडेंट का CBSE बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आया था। परीक्षा में नंबर कम आने की वजह से छात्र काफी परेशान था। हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

परीक्षा के बाद शौर्य खुश था- नाबालिग मृतक छात्र गुरुग्राम के सेक्टर 72 की एक सोसाइटी में रहता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं क्लास का स्टूडेंट था। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि परीक्षा के बाद वह काफी खुश था। दरअसल उसने अपने पिता से कहा था कि उसके एग्जाम बहुत अच्छे हुए हैं और नंबर अच्छे आएंगे।

मिले थे 77% नंबर : मंगलवार को CBSE परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। एग्जाम में उसको 77% अंक मिले थे, जबकि परिजनों के अनुसार उसको उम्मीद थी कि 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर आएंगे। कम नंबर आने की वजह से वह डिप्रेशन में चला गया था। पुलिस जांच में पता लगा है कि उसने परिजन के सामने डिमांड रखी थी कि अगर उसके अच्छे नंबर आएंगे, तो वह जो मांगेगा उसे दिया जाएगा।

सुसाइड नोट में शौर्य ने क्या लिखा ?

पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र बुधवार को घर पर था। पिता के ऑफिस चले जाने के बाद वह अपनी सोसाइटी के टॉवर-2 की 15वीं मंजिल की बालकनी में गया और वहां से छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। नोट में शौर्य ने लिखा, ‘मम्मी, पापा, मेरे नंबर कम आए हैं, इसमें आपकी गलती नहीं है। आपने तो मुझे बहुत अच्छे से पाला। मैं ही मोबाइल ज्यादा देखता था। शायद यही वजह रही मेरे नंबर कम आने की’। इस सुसाइड नोट के अंत में मृतक ने अपने साइन भी किए हैं।

हमने शौर्य पर पढ़ाई का दबाव नहीं डाला- एसीपी सुरेंद्र फौगाट का कहना है कि पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। स्टूडेंट एग्जाम में कम अंक आने की वजह से डिप्रेशन में था। पुलिस का कहना है कि आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।

दूसरी तरफ माता-पिता का कहना है कि उन्होंने कभी भी अपने बेटे पर पढ़ाई को लेकर दबाव नहीं डाला। उन्होंने कहा कि रिजल्ट आने के बाद भी कम अंकों के बारे में उससे कोई चर्चा नहीं हुई। अपने इकलौते बेटे को खोने के गम में परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मुकाबलों में होशियारपुर के 17 बच्चों ने हासिल किए पदक : डिप्टी कमिश्नर ने बच्चों का बढ़ाया हौंसला व भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

होशियारपुर, 09 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में लवली यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में आयोजित नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मुकाबलों में होशियारपुर के विजेता बच्चों बच्चों का हौंसला बढ़ाया व अंतरराष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोक्सो मामले में चुराह के विधायक डॉ. हंसराज के खिलाफ आरोप तय : अब 30 मार्च को होगी सुनवाई

एएम नाथ। चम्बा : पोक्सो मामले में घिरे चुराह के विधायक डॉ. हंसराज के खिलाफ अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं। वीरवार को विधायक अदालत में पेश हुए। इसके साथ ही मामले में...
article-image
पंजाब

141 ग्राम ड्रग्स के साथ 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर, 3 सितंबर :  गढ़शंकर पुलिस ने थाना गढ़शंकर के गांव डुगरी निवासी दो व्यक्तियों मदन लाल पुत्र देस राज और संदीप कुमार पुत्र बिसम्बर सिंह को 141 ​​ग्राम नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोकल स्किल डिवेल्पमेंट सेंटर पंडोगा में काउंसलिंग सम्पन्न

ऊना 18 नवंबर: हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा हाॅस्पिटैलिटी और मोबाईल रिपेयर इंजीनियरिंग कोर्सों के लिए जिला ऊना के गांव पंडोग स्थित फोकल स्किल डिवेल्पमेंट सेंटर में काउंसलिंग की गई। हिप्र कौशल विकास...
Translate »
error: Content is protected !!