मलकोवाल गांव में से निकलती सड़क पर नालियों की जगह सीवरेज पाइपें डाली जाएं: निमिशा मेहता

by

एक साल से भी कम समय में टूट गए नाले के की जाँच कर जिम्मेवार अधिकारीयों के खिलाफ की जाए कार्रवाई
गढ़शंकर। भाजपा हलका इंचार्ज निमिशा मेहता ने गांव मलकोवाल की मुख्य सड़क के साथ बने नाले के ढह जाने से हुए जन नुकसान के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग को इस सड़क के दोनों तरफ नाले बनाने की बजाय मजबूत सीवर पाइपें डालकर नाले को भूमिगत करना चाहिए। निमिशा मेहता ने कहा कि मलकोवाल गांव के बीच से निकलती सड़क के दोनों ओर मकान हैं और सड़क पहले से ही बहुत  संकरी है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क के दोनों ओर चौड़ी नालियां बनाकर सड़क को और संकरा कर दिया है, जिससे लोगों को वाहन  लेकर जाते समय सड़क के संकरी होने के कारण काफी परेशानी होती है। जिसके चलते रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। निमिषा मेहता ने कहा कि यदि पीडब्ल्यूडी विभाग ने अच्छी सामग्री से नाले का निर्माण किया होता तो यह नाला एक वर्ष पूरा होने से पहले टूटकर खराब नहीं होता। उन्होंने कहा कि नाले के टूटने के कारण पानी लोगों के घरों की नींव में घुस रहा है और इससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। निमिषा मेहता ने कहा कि जब सरकारी निर्माण कार्य होता है तो विभाग नियमित रूप से गारंटी लेता है कि निर्माण में कितना समय तक खराब नहीं होगा । यहां का नाला एक साल से पहले ही टूट गया था। इसलिए इस नाले पर बर्बाद हुए सरकारी धन और अधिकारियों की भूमिका की जाँच कर जांच कर जिम्मेवार अधिकारीयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। निमिषा मेहता ने मांग की कि लोगों के घरों की नींव को पानी से बचाने तथा यातायात को बेहतर बनाने के लिए यहां मजबूत यहां पर सीवर पाइप बिछाई जाएं तथा नालियों को भूमिगत किया जाए, ताकि लोगों की समस्या का पक्के तौर पर समाधान हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल : पीजीआई चंडीगढ़ में अक्टूबर माह में 5 मरीज़ों की हुई थी मौत

नालागढ़ : 2022 के 11 महीनों में हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल हो चुके हैं। दवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए ड्रग विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद...
article-image
पंजाब

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने ब्लाक दसूहा में ‘पंजाब निर्माण प्रोग्राम’ के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

होशियारपुर, 20 जून: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी होशियारपुर करमजीत कौर ने ‘पंजाब निर्माण प्रोग्राम’ के अंतर्गत वर्ष 2021-22 के दौरान करवाए गए विकास कार्यों का जायजा लेने हेतु आज जिले के ब्लाक दसूहा का...
पंजाब

काल सैंटरों व बी.पी.ओ इंडस्ट्रीज में कैरियर बनाने संबंधी 1 जून को होगी कैरियर टॉक

होशियारपुर : पंजाब घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन की ओर से 1 जून को सुबह 11 बजे कैरियर इन काल सैंटर/बी.पी.ओ इंडस्ट्री के विषय पर आनलाइन कैरियर टॉॅक की जा रही है। जानकारी देते...
article-image
पंजाब , हरियाणा

एसवाईएल मुद्दे पर सीएम सैनी के साथ चर्चा ….सीएम मान ने हरियाणा को पंजाब का भाई बताया

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने काफी समय से लंबित सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर मंगलवार को ”सौहार्दपूर्ण माहौल में” चर्चा की। दोनों...
Translate »
error: Content is protected !!