मलकोवाल में 55 लाख से पीने के पानी के टियूबवैल का शुभारंभ पूर्व विधायक गोल्डी ने किया

by

गढ़शंकर: गांव मलकोवाल में 55 लाख की लागत से पीने का पानी का टियूबवैल लगाने का शुभारंभ काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मलकोवाल में पहले भी पीने का पानी का पेयजल योजना पिछली मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से ग्रांट लाकर लगवाई थी और अव इस योजना से पीने के पानी को जमीन से निकालने में समस्या आने लगी है तो आने वाले दो तीन महीने में यह पेयजल योजना पूर्ण तौर पर ठप हो जानी थी।
उन्होंने कहा कि गांव मलकोवाल, गद्दीवाल, झोनोवाल, कानेवाल व रतनपुर के लिए पीने के पानी सप्लाई बंद होने से लोगो को आने वाली पीने के पानी समस्या को देखते हुए पेयजल योजना के ठप होने से पहले ही 55 लाख की लागत से दोबारा टियूबवैल लगाने का काम शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके ईलावा बीत ईलाके में पांच पीने के पानी की सकीमों पर एक एक अतिरिक्त मोटरे देने के लिए टैंडर करवाए दिए गए है तो एक महीने में सभी सकीमों पर मोटरे दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव मलकोवाल में दो किलोमीटर सडक़ की दस वर्ष से बदतर हालत थी। जिसे अव बनाया गया तो गलियां नालियां बनाने के लिए वीस लाख रूपए जारी किए जा चुके है। उन्होंने किसानों की मांग पर खेतो को पानी लगाने के पाईप लाईने डालने की मांग पर कहा कि आप प्रौजेकट बनाकर विभाग में जमा करवा दें। जिसके बाद जितनी ग्रांट की अवश्यकता होगी दे दी जाएगी। इस समय आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, बाटर सप्लाई विभाग के कार्याकारी इंजीनियर विजय कुमार, राजन शर्मा उर्फ लोचू, नंबरदार काबुल सिंह, नंबरदार सीता राम, पूर्व सरपंच नाजर सिंह, सरपंच जरनैल सिंह जैला, सरपंच रौशन लाल, सरपंच संजीव राणा, सरपंच हरजिंदर सिंह, सरपंच चूहड़ सिंह, सरपंच चिरंजी लाल, सरपंच सोहन लाल, डा. जसवीर राणा, किशोर राणा, पूरन सिंहस जीवन सिंह, मलकियत सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टैगोर थिएटर में सजी गीत संगीत की महफिल में घंटों झूमते रहे दर्शक

सेलिब्रेट मेलोडीज विद नीना के सौजन्य से मिनी टैगोर थिएटर में हुआ बिग म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन ट्राइसिटी के करीब 60 गायक गायिकाओं ने सदाबहार नगमे पेश कर, बिखेरा अपनी आवाज का जादू इस...
article-image
पंजाब

भगवान श्री चंद जी का प्रकाश पर्व 16 सितंबर को मनाया जाएगा : संत गुरचरण सिंह

यह धार्मिक कार्यक्रम तप अस्थान निर्मल कुटिया छंभवाली पड़वा में मनाया जाएगा/संत गुरचरण सिंह *इस धार्मिक समागम को समर्पित श्री अखंड पाठ साहिब 14 सितंबर को आरंभ किए जाएंगे और 16 को भोग के...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकाबलों का मुकाबलों का हुआ शानदार आगाज

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने लाजंवति स्पोर्टस कांप्लेक्स में खेल मुकाबलों की करवाई शुरुआत खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की होशियारपुर :12 सितंबर: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!