मलेशिया में चमका रायत बहरा स्कूल का आरव, अंतरराष्ट्रीय केएल मेयर कप में जीता सिल्वर

by

रोहित जसवाल । होशियारपुर :  रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र आरव ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय केएल मेयर कप में रजत पदक जीतकर विद्यालय, शहर और देश का नाम रोशन किया है। 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में आरव ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

आरव ने प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

रायत बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन ने आरव और उसके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक हासिल करना संस्थान और देश के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि छात्र की मेहनत, लगन और अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आरव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि शर्मा ने कहा कि आरव की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, एकाग्रता और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। आरव ने अपनी मेहनत से साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

विद्यालय प्रबंधन और समस्त स्टाफ ने आरव को इस शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 56,608 शिशुओं को 27 फरवरी को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक: डीसी

ऊना – पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत जिला ऊना में 27 फरवरी रविवार के दिन जिला ऊना में 0-5 आयु वर्ग के 56,608 शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त राघव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्ठे के खिलाफ ली शपथ, नशा मुक्त हिमाचल का लिया संकल्प

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण बोर्ड जिला चम्बा के कार्यालय में आज नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एंटी-चिट्टा (नशा विरोधी) शपथ ली।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट के फैसले ने सुक्खू सरकार की तानाशाही व भ्रष्टाचार किया बेनकाब : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान सुक्खू सरकार की मंशा, कार्यप्रणाली और तानाशाही नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि अपने भ्रष्टाचार...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में करवाए विद्यार्थियों के कबड्डी मुकाबले में सिद्धार्थ चौधरी बेस्ट रेडर तथा विनय कुमार को बेस्ट जाफी

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में कालेज में इंटर क्लास कबड्डी मुकाबले करवाए गए। शुरुआत में विद्यार्थियों द्वारा शब्द गायन प्रस्तुत किया गया। कबड्डी...
Translate »
error: Content is protected !!