मस्जिद तो हटा नहीं पा रहे हैं….. महिला मरीज के सवाल पर निशब्द हो गए पूर्व सीएम और भाजपा नेता जयराम

by

एएम नाथ । शिमला :- हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर शिमला के एक अस्पताल में मरीजों को फल बांटने पहुंचे थे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर से एक महिला मरीज ने ऐसी बात कही कि वह कुछ देर के लिए निशब्द हो गए।

महिला मरीज ने कहा कि एक मस्जिद तो वो हटा नहीं पा रहे हैं, हमारी बहू-बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी. इस पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर निशब्द हो गए. गौरतलब है कि महिला संजौली की विवादित मस्जिद को लेकर पूर्व सीएम से सवाल कर रही थी. क्योंकि यह विवाद बीते 15 साल से चल रहा है और मस्जिक को भी अवैध करार दिया जा चुका है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि हम लोग लगे हुए हैं और हमारे लोगों पर 8 आठ केस दर्ज किए गए हैं. पूर्व सीएम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर शिमला के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में फल बांटने गए थे।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास : सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा संस्थान, आधा हिमाचल होगा इससे कवर

धर्मशाला । कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज बुद्धवार को शाहपुर में 1 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास कर भूमिपूजन किया। उन्होंने इसके बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचएआई से एनएच-03 के क्षतिग्रस्त स्थलों के बारे में जानकारी DC तोरुल एस रवीश ने हासिल कर इन स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के दिए निर्देश

कुल्लू, 22 फरवरी :   उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज एनएचएआई के अधिकारियों के साथ एक बैठक की । उन्होंने एनएचएआई से एनएच-03 के क्षतिग्रस्त स्थलों के बारे में जानकारी हासिल की तथा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन दर्शन सिंह को मरणोपरांत शरीर दान के फॉर्म भरने पर रोटरी आई बैंक द्वारा सम्मानित

गढ़शंकर :   कैप्टन दर्शन सिंह निवासी गांव चक्क राजू सिंह ने मरणोपरांत अपने शरीर दान की वसीयत तैयार कर  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी को सौंप दी । जिसके चलते गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ब्रायलर योजना के अंतर्गत ब्रायलर चूजे करवाए जा रहे उपलब्ध : कृषि मंत्री प्रो.चंद्र कुमार ने किया मुर्गी पालक अश्वनी कुमार के शैड का निरीक्षण :

डलहौजी : 25 जून : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो.चंद्र कुमार ने आज बलेरा (धुड़ा सप्पड़ ) में मुर्गी पालक अश्विनी कुमार के घर में मुर्गी पालन के लिए बनाए गए शैड का निरीक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!