महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेश वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ्य होने की भी कामना की

by

चम्बा (ककीरा) , 28 अक्टूबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचनाकर लोगों को कर्तव्य-प्रणायता एवं सत्य का मार्ग दिखलाया है ।
वे आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि कल्याण सभा बकलोह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे ।
महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भगवान राम का साक्षात्कार लोगों के समक्ष महर्षि ने आदिकाव्य रामायण की रचना कर किया । इसके बाद दुनिया भर में इसी ग्रन्थ के आधार पर भगवान श्री राम के चरित्र को रचा गया।
साथ में उन्होंने प्रदेश वासियों को वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि आज हम महर्षि वाल्मीकि के पावन जन्मोत्सव को मना रहे हैं। वर्तमान परिपेक्ष में समाज में पूर्ण समरसता के लिए यह भी अति आवश्यक है कि लोग भगवान श्री राम के दिखाएं रास्ते पर चले ।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष का मंदिर परिसर में पहुंचने पर वाल्मीकि कल्याण सभा की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
कुलदीप सिंह पठानिया को वाल्मीकि कल्याण सभा के प्रमुख राकेश सिंधु ने शाल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इसके बाद उन्होंने महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में ध्वाजारोहण किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की व समस्त प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना व हवन किया।
लोगों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने यह भी कहा कि सेना छावनी परिषद बकलोह के अधीन के1/4 व 2/4 बाजार के रिहायशी इलाकों अलग कर साथ लगती ग्राम पंचायतों में जल्द शामिल किया जाएगा और इस क्षेत्र का भी विकास सुनिश्चित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे |
कुलदीप सिंह पठानिया ने वाल्मीकि सभा को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की ।
उन्होंने इस दौरान उत्कृष्ट कार्यो के लिए वाल्मीकि सभा के सदस्यों व कलाकारों को भी सम्मानित किया ।
इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर मौजूद अधिकारियों को निपटारा सुनिश्चित बनाने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र चेला,महासचिव वाल्मीकि कल्याण सभा अजय कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत घटासनी विजय कुमार एसडीएम पारस अग्रवाल, अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी, राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य : कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ बने

राणा गुरमीत सिंह सोढी, मनोरंजन कालिया, अमनजोत कौर स्पैशन इनवाइटी व जैवी शेरगिल राष्ट्रीय वक्ता नियुक्त नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त उपायुक्त ने प्री-दिशा बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने ऊना में आगामी दिशा बैठक की तैयारियों की को लेकर मंगलवार को प्री-दिशा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता, 30 खिलाड़ियों ने दिखाया दम : एसपी अमित यादव ने दी खेलों को बढ़ावा देने की प्रेरणा

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जून :  हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के सौजन्य से शनिवार को ऊना के स्विंग सिंग एंड स्विम स्लिम तरणताल में पहली एक दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC बोले नशा तस्कर किसी भी सूरत में बचने न पाएं : DC जतिन लाल का ‘नशा मुक्त ऊना’ बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल

ऊना, 20 अप्रैल – उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल दिया है। उन्होंने पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा और समाज कल्याण समेत संबंधित विभागों...
Translate »
error: Content is protected !!