महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में JE सस्पेंड

by

गिद्दड़बाहा। मोड़ नगर में एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में नगर कौंसिल गिद्दड़बाहा के जेई हरगोबिंद सिंह को डायरेक्टर स्थानीय सरकार पंजाब दीप्ति उप्पल ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार जेई हरगोबिंद सिंह के पास मोड़ और कोट समीर नगर कौंसिलों में भी जेई का अतिरिक्त चार्ज है। पिछले महीने मोड़ नगर कौंसिल में ड्यूटी के दौरान जेई हरगोबिंद सिंह पर एक महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगा काफी हंगामा किया था।

यह भी बात सामने आई थी कि महिला कर्मचारी ने जेई की छित्तर परेड भी की थी। उसके बाद यह शिकायत डायरेक्टर स्थानीय सरकार पंजाब दीप्ति उप्पल के पास पहुंची जिन्होंने जेई को निलंबित कर दिया है। निलंबित के दौरान जेई का हेडक्वार्टर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर शहरी विकास बठिंडा निश्चित किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीते जिला होशियारपुर के खिलाड़ियों ने 13 पदक : रयान, आरुष, नायरा, आर्यांश, धैर्य और विवेक ने जीते जिला होशियारपुर के लिए गोल्ड मेडल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में जिला होशियारपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया ।होशियारपुर के जगमोहनस इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने कोच शिहान जगमोहन विज से कोचिंग...
article-image
पंजाब

5 जून को महिंदवानी से गोंदपुर फैक्ट्री तक एक संकेतिक रोष मार्च

लोक बचाओ-गांव बचाओ संघर्ष कमेटी के अशोक कुमार अध्यक्ष बने संघर्ष कमेटी ग्रामीणों को प्रदूषण को लेकर करेगी जागरुक गढ़संकर : लोक बचाओ-गांव बचाओ संघर्ष कमेटी की एक बैठक गांव महिंदवाणई में नंबरदार अजिन्द्र...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन की निशानदेही का मामला लटका कर अधिकारी बचा रहे आरोपियों को : 6 महीने से पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर पंजाब की भूमि पर अवैध खनन के मामले को लेकर नहीं हुई कारवाई

गढ़शंकर । हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते बीत इलाके के गांव मजारी के पहाड़ों में अवैध तौर पर माईनिंग कर मैदान बनाने के छे महीने बाद भी उकत...
article-image
पंजाब

पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सत श्री अकाल दोआबा द्वारा माई भारत होशियारपुर के दिशा-निर्देश पर मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में “इक रुक्ख मां दे नाम“ कार्यक्रम के तहत पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!