महिला का दूसरे मर्द से थे सबंध : कोर्ट ने कहा यह अपराध नही -हाई कोर्ट राजस्थान

by

राजस्थान  :  शादी से इतर जब दो वयस्क सहमति से संबंध बनाते हैं तो यह कोई कानूनी अपराध नहीं है। राजस्थान हाई कोर्ट ने एक पति की ओर से दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा कि आईपीसी की धारा 497 के तहत व्यभिचार अपवाद था, जिसे पहले ही रद्द किया जा चुका है।

जस्टिस बीरेंद्र कुमार ने कहा कि आईपीसी धारा 494 (द्विविवाह) के तहत मामला नहीं बनता है क्योंकि दोनों में से किसी ने पति या पत्नी के जीवनकाल में दूसरी शादी नहीं की है। जब तक विवाह साबित ना हो जाए, शादी जैसा रिश्ता, जैसे कि लिव-इन-रिलेशनशिप धारा 494 के तहत नहीं आता।

बेंच ने कहा, ‘संक्षिप्त पृष्ठभूमि है कि आवेदक ने यह आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी पत्नी का आरोपियों ने अपहरण कर लिया। उसकी पत्नी कोर्ट में हलफनामे के साथ पेश हुई जहां उसने उसने कहा कि किसी ने उसका अपहरण नहीं किया, बल्कि अपनी मर्जी से आरोपी संजीव के साथ लिव इन रिलेशन में थी। इस अदालत ने पाया कि आईपीसी की धारा 366 के तहत अपराध नहीं हुआ और एफआईआर रद्द की जाती है।’

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि महिला ने स्वीकार किया है कि वह संजीव के साथ विवाहेतर, इसलिए आईपीसी की धारा 494 और 497 के तहत अपराध बनता है। वकील ने सामाजिक नैतिकता की रक्षा के लिए अदालत से अधिकार क्षेत्र के इस्तेमाल की अपील की। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए सिंगल बेंच ने कहा, ‘यह सच है कि हमारे समाज में मुख्यधारा का विचार यह है कि शारीरिक संबंध केवल शादीशुदा जोड़े के बीच हो, लेकिन जब शादी से इतर दो व्यस्क सहमति से संबंध बनाते हैं तो यह अपराध नहीं है।’

कोर्ट की ओर से कहा गया कि सहमति के साथ दो विपरीत लिंग के व्यस्कों के बीच संबंध (व्यभिचार के अपवाद के साथ) कोई अपराध नहीं है। हालांकि, इसे अनैतिक समझा जाता है। कोर्ट ने कहा, ‘एक व्यस्क महिला जिसके साथ चाहे शादी कर सकती है जिसके साथ चाहे रह सकती है।’ बेंच ने कहा, ‘आवदेक की पत्नी ने एक आरोपी व्यक्ति के साथ संयुक्त रूप से जवाब दाखिल करते हुए कहा है कि उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ा और संजीव के साथ संबंध में है।’ याचिकाकर्ता ने एफआईआर रद्द करने के आदेश को वापस लेने की गुहार लगाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब पुलिस का लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ा खुलासा : गैंगस्टर ने जयपुर सेंट्रल जेल से दिया था इंटरव्यू

जयपुर. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जेल से दिए गए इंटरव्यू को लेकर पंजाब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पंजाब पुलिस के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई ने यह इंटरव्यू जयपुर की सेंट्रल जेल से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून व्यवस्था तथा निगरानी टीमों के कार्य को पाया संतोषजनक : कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने की चंबा में बैठक

एएम नाथ। चम्बा  :   भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में व्यय निगरानी के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने जिला मुख्यालय चंबा में निर्वाचन प्रक्रिया...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार जब अपना पदभार संभालेंगे : तो आप इसको लेकर एक बड़ा शो कर सकती

चंडीगढ़ :    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आप-कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ के मेयर पद पर विजयी घोषित कर दिया था।  बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का आर्डर नगर निगम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावी कर्मियों को नेक्स्ट जेन ‘डीआईएसई‘ सॉफ्टवेयर को लेकर किया प्रशिक्षित

ऊना, 21 मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत चुनावी कर्मियों को ’नेक्स्ट जेन डीआईएसई‘ सॉफ्टवेयर के प्रयोग को लेकर एक कार्यशाला लगाकर प्रशिक्षित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने वीरवार को...
Translate »
error: Content is protected !!