महिला कांस्टेबल अनीता की बहादुरी को मिले सम्मान : पूर्व सांसद खन्ना

by

होशियारपुर, 10 जुलाई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर अद्वितीय साहस और तत्परता का परिचय देकर दो यात्रियों की जान बचाने वाली रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) की महिला कांस्टेबल अनीता को पुलिस वीरता पदक अथवा आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन दिए जाने की मांग की है।
इस सम्बन्धी खन्ना के कार्यालय से सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि इस संबंध में खन्ना ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर महिला कांस्टेबल के असाधारण साहस को सम्मानित करने का आग्रह किया है। खन्ना ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर महिला कांस्टेबल अनिता ने अलग-अलग घटनाओं में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसे दो यात्रियों को अपनी सूझबूझ, साहस और त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। उन्होंने कहा कि ऐसे बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का सम्मान न केवल उनकी सेवाओं का उचित मूल्यांकन होगा, बल्कि इससे पूरे सुरक्षा बल का मनोबल भी बढ़ेगा और अन्य कर्मियों को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार महिला कांस्टेबल की वीरता का सम्मान करते हुए उसे उपयुक्त पुरस्कार अथवा विशेष पदोन्नति प्रदान की जाये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरहिंद में 2 KG से अधिक IED बरामद : 2 आतंकवादी गिरफ्तार, बड़े हमले का था टारगेट

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने जर्मनी में बैठे गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों की ओर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुरप्रीत इस...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल के विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के परिणाम में मारी बाजी

 स्कूल की छात्रा अर्पिता बत्ता ने 99.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया गढ़शंकर, 17  अप्रैल : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं कक्षा के नतीजों में पारोवाल स्थित दोआबा पब्लिक...
article-image
पंजाब

महिला आयोग में सदस्यों के ग़ैर-सरकारी खाली पदों की भर्ती होगी : मंत्री डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार द्वारा राज्य महिला आयोग में सदस्यों के ग़ैर-सरकारी खाली पदों की भर्ती के लिए योग्य आवेदनकर्ताओं से आवेदनों की मांग 5 फरवरी तक की है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घरों में बर्तन धोने का करती है काम : अब BJP ने MLA बनने के लिए बंगाल की आउसग्राम से दिया टिकट : कौन है कलिता माझी कौन?

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया। चुनाव आयोग के तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने लगी है। बीजेपी ने बंगाल...
Translate »
error: Content is protected !!