महिला की मौत,उसके बेटे के दोनों कंधों में गोली लगी : घर में जबरदस्ती घुसे युवक ने की फायरिंग

by

जालंधर: गांव उधोवाल में सुबह 6:15 के बीच घर में जबरदस्ती घुसे युवक ने फायरिंग की। जिसमें महिला की मौत हो गई और महिला का 17 साल का बेटा गंभीर घायल गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव उधोवाल में मोटर साइकिल पर सवार होकर एक युवक गुरबख्श कौर के घर आया और दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो युवक ने कहा कि तुम्हारा मीटर खराब है चेक करना है, जब गुरबख्श ने मीटर सही होने की बात कही तो उक्त हमलावर जबरदस्ती घर में घुस गया और पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली गुरबख्श कौर की पीठ और दो हाथों में लगी, उसके बेटे दीपक के दोनों कंधों में गोली लगने से वहीं गिर पड़े।
जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए और जब अंदर गए तो गुरबख्श कौर और दीपक खून से लथपथ पड़े थे। वही दूसरे कमरे में सो रही 19 वर्षीय कृतिका डरी सहमी कमरे से बाहर ही नहीं निकली। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरबख्श को मृत घोषित कर दिया। हमले में घायल दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है।
फायरिंग करने वाला युवक कौन: उसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नजर आया है जिसकी उम्र 25 साल के करीब लग रही है, पुलिस मोटरसाइकिल नंबर और फुटेज से आरोपी की पहचान में जुट गई है। इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह ने बताया कि दुबई में काम करने गए कश्मीर लाल को मौत की सूचना दे दी है और महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला शिक्षा एवं सिखलाई संस्थान होशियारपुर ने उल्लास कार्यशालाओं के माध्यम से साक्षरता मिशन का नेतृत्व किया, शिक्षार्थी लक्ष्य की ओर तेज़ी से अग्रसर”

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत को 100% साक्षर बनाने के राष्ट्रीय मिशन के तहत, DIET होशियारपुर द्वारा उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत एक श्रृंखलाबद्ध उल्लास कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है,...
article-image
पंजाब

डॉ. धर्मपाल साहिल के उपन्यास “मन्हे” पर परिचर्चा आयोजित

गढ़शंकर । कंडी क्षेत्र के जीवन से जुड़े उपन्यास ‘पथराट’ से लोकप्रिय हुए प्रख्यात साहित्यकार प्राचार्य डा. धर्मपाल साहिल का उपन्यास “मन्हे” फिर से चर्चा में है। यह सुंदर बहुआयामी उपन्यास आत्महत्या के बजाय...
article-image
पंजाब

जिला प्रशासन ने गांव बस्सी वजीद में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया :

होशियारपुर, 22 मार्च : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घरों में जाकर करने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में जिले...
Translate »
error: Content is protected !!