महिला पर केस दर्ज : मोहाली में पिग फार्म के नाम पर NRI से 20 लाख की ठगी का आरोप, महिला ने भी NRI पर लगाए गंभीर आरोप

by

10 लाख बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए, 10 लाख नकद लेने का दावा; महिला ने भी युवक पर लगाए गंभीर आरोप

मोहाली। मोहाली में पिग फार्म का कारोबार शुरू करने और उसमें 50 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का झांसा देकर एक एनआरआई युवक से करीब 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता हरिंदरजीत सिंह (37) का आरोप है कि महिला और उसके परिवार ने निवेश के नाम पर उससे रकम ली, लेकिन न तो उसे पिग फार्म दिखाया और न ही कोई लिखित समझौता किया। पैसे वापस मांगने पर उसे दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर, महिला ने भी युवक पर दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं।

नौकरी के दौरान हुई थी महिला से पहचान

हरिंदरजीत सिंह के मुताबिक, वर्ष 2017-18 में वह डेराबस्सी-बरवाला रोड पर एक बिल्डर के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। उस दौरान महिला बिल्डर के मालिकों के घर खाना बनाने और सफाई का काम करती थी, जबकि उसका भाई उसी कार्यालय में सुरक्षा गार्ड था। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और उन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद उसने जीरकपुर और चंडीगढ़ में भी काम किया। अक्टूबर 2022 में वह इटली चला गया, लेकिन महिला से फोन पर कभी-कभी बातचीत होती रही। उसके अनुसार, वर्ष 2023 में महिला ने उसे फोन कर बताया कि वह आर्मेनिया में है। बाद में उसने हरिंदरजीत से भारत लौटने की तारीख भी पूछी।

पिग फार्म खोलने के लिए निवेश का प्रस्ताव

हरिंदरजीत के अनुसार, वह जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में इटली से भारत लौटा था। इसके बाद डेराबस्सी-बरवाला रोड पर उसकी मुलाकात महिला, उसके भाइयों और पिता से हुई। इसी दौरान महिला ने उसके साथ मिलकर पिग फार्म शुरू करने का प्रस्ताव रखा।

शिकायतकर्ता का कहना है कि बातचीत में तय हुआ था कि निवेश वह करेगा, जबकि फार्म का संचालन महिला और उसका परिवार संभालेगा। कारोबार से होने वाले मुनाफे में दोनों पक्षों की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी तय हुई थी। उसने लिखित एग्रीमेंट बनवाने के लिए कहा, लेकिन महिला ने इसे बाद में तैयार करवाने का भरोसा दिया।

10 लाख बैंक से और 10 लाख नकद देने का दावा

शिकायत के मुताबिक, हरिंदरजीत ने महिला की ओर से बताए गए बैंक खातों में अलग-अलग तारीखों पर करीब 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इनमें भारत और इटली से भेजी गई रकम शामिल होने का दावा किया गया है। इसके अलावा उसने डेराबस्सी में महिला के परिवार की मौजूदगी में करीब 10 लाख रुपये नकद देने की बात कही।

हरिंदरजीत का आरोप है कि अप्रैल 2026 में इटली लौटने से पहले उसने कई बार पिग फार्म के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन महिला उसे जल्द काम शुरू होने का भरोसा देती रही। बाद में उसने व्हाट्सएप पर फार्म की तस्वीरें भेजीं और अलग-अलग गांवों से पिग खरीदने तथा उनकी कीमतों के बारे में जानकारी दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, एग्रीमेंट तैयार करवाने के लिए कहने पर महिला ने उसे 22 जून को भारत आने के लिए कहा। उसने भरोसा दिया कि तब तक कुछ पिग बिक जाएंगे और बिक्री की रकम उसे दे दी जाएगी। हरिंदरजीत ने इस संबंध में बातचीत की रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है।

लोकेशन पर पहुंचा, लेकिन नहीं मिला पिग फार्म

हरिंदरजीत ने आरोप लगाया कि वह 12 जून 2026 को भारत लौटा और महिला से पिग फार्म की लोकेशन मांगी। महिला द्वारा लोकेशन भेजने के बाद 13 जून को वह अपने ताया के बेटे जसमीत और बलजीत सिंह के साथ वहां पहुंचा। उसके अनुसार, कई बार फोन करने के बावजूद महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य मौके पर नहीं आया। शाम करीब पांच बजे तक इंतजार करने के बाद वे वापस लौट गए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसी दिन महिला ने उसे वॉयस मैसेज भेजा और रात को फोन कर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मौजूदा पंजाब सरकार स्कूल प्रबंधन समितियों में अपने चहेते राजनेताओं को खुश करने के लिए स्कूलों में हस्तक्षेप कर रही : नितिन सुमन

स्कूल प्रबंधन समितियों में राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं – गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन गढ़शंकर।  गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन की इकाई गढ़शंकर – 2 की एक महत्वपूर्ण बैठक शहीद भगत सिंह पार्क में ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी राणा,...
article-image
पंजाब

हरविंदर सिंह गांव शाहपुर के सरपंच चुने गए 

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर: गत दिवस हुए पंचायती चुनाव में गढ़शंकर के गांव शाहपुर में लोगों ने हरविंदर सिंह को सरपंच चुना है। इसी प्रकार नई चुनी गई पंचायत में लोगों ने  दीदार सिंह पंच,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध : उपमुख्यमंत्री

 रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता...
Translate »
error: Content is protected !!