महिला सरपंच सहित 6 लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज

by

लुधियाना। गांव थ्रीके की जगजीत कालोनी में सड़कों पर अतिक्रमण करने का विरोध करने पर महिला सरपंच ने अपने बेटे व उसके साथियों सहित एक व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई की। पुलिस ने महिला सरपंच सहित 6 लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला सरपंच पर आरोप है कि उसने इलाके में राजनीतिक शह देकर अतिक्रमण करवाए हैं। इलाका का जो भी व्यक्ति उन अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ बोलता है तो महिला सरपंच उससे मारपीट करती है। गांव के निवासी डॉ. जसप्रीत सिंह धवन ने बताया कि उनके दोस्त तरसेम का घर नजदीक ही कॉलोनी में सुआ रोड पर बन रहा है। उनके दोस्त ने उसे ही घर की चाबी दी है कि वह बन रहे मकान दी देखभाल करे। जसप्रीत के मुताबिक वह अपने दोस्त का मकान देखने जा रहा था कि तभी इलाके में शोर-शराबा की आवाज आने लगी। जसप्रीत ने देखा कि कुछ लोग उसकी तरफ आ रहे हैं। जब हमलावर नजदीक आए तो उसे पहचान हुई कि गांव की सरपंच गुरप्रीत कौर ग्रेवाल उसका बेटा जश्न, मजिंदर सिंह , मोहन शर्मा, गुरप्रीत चक्की वाला व कुछ अन्य लोग थे। देखते ही देखते सरपंच गुरप्रीत कौर व उक्त अन्य लोगों पर हमला कर दिया। जसप्रीत सिंह ने कहा कि आरोपियों ने उसे गालियां और धमकियां भी दी। यहीं नहीं आरोपियों ने उसकी पगड़ी उतार दी। जसप्रीत सिंह ने बताया कि महिला सरपंच गुरप्रीत कौर ने उनसे कहा कि वह रेहड़ी-फड़ी वालों का विरोध न करें। जिन लोगों ने कब्जे किए हैं वह सभी उसके वोट बैंक वाले हैं। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी सरपंच गुरप्रीत कौर सहित 6 लोगों पर मामला दर्ज कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने श्री ज्वालामुखी मंदिर में की पूजा अर्चना : राज्य के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्टिविटी सुविधा से जोड़ा जाएगाः अग्निहोत्री  उपमुख्यमंत्री ने ज्वालाजी मंदिर में नवाया शीश

राकेश शर्मा । ज्वालामुखी : राज्य के शक्तिपीठ हर वर्ष लाखों श्रद्वालुओं को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है।  जिससे भक्तों...
article-image
पंजाब

विश्व मलेरिया दिवस पर मल्टीपर्पज कैडर का नाम बदलने की घोषणा करें सेहत मंत्री. :मनदीप सिंह बैंस

गढ़शंकर 18 अप्रैल : मल्टीपर्पज हैल्थ इंप्लॉई यूनियन पंजाब के उपप्रधान व जिला होशियारपुर के महासचिव अमनदीप सिंह बैंस ने 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर मल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर मेल-फीमेल का नाम बदलने...
article-image
पंजाब

6 स्थानों पर होगी नगर काउंसिलों के वोटों की गिनती….ज़िला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से गिनती के लिए पुख्ता इंतज़ाम : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 28 मई : ज़िला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार ज़िले की 6 नगर काउंसिलों के लिए वोटों की गिनती 29 मई दिन शुक्रवार को...
article-image
पंजाब

राहुल गांधी की 28 फरवरी की बरनाला रैली की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

लुधियाना, 26 फरवरी: बरनाला में 28 फरवरी को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित मनरेगा बचाओ रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त...
Translate »
error: Content is protected !!