महिला से 25 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : एक व्यक्ति को से 18 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला किया दर्ज

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने दो मामलों में प्रवासी महिला से 25 ग्राम नशीला पदार्थ व एक व्यक्ति को 18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एसआई रमनदीप कौर इब्राहिमपुर नहर के पास पेट्रोलिंग पर थे तो उन्होंने देनोवाल गांव की और से एक महिला को आते देखा। महिला पर संदेह होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 25 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ और उसकी पहचान सोनिया पत्नी राजू निवासी किशनगई जिला कठियार बिहार के रूप में हुई और अभी वह बेगमपुर गांव में रह रही थी। दूसरे मामले में एसआई कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ बंगा रोड पर गश्त के दौरान उन्होंने एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 18 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और उसकी पहचान हरविंदर सिंह उर्फ काला पुत्र निरमल सिंह निवासी बकापुर थाना गढ़शंकर के रूप में हुई। दोनो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

140 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : 1 ग्रिफतार, मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति से 140 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार एसआई कुलदीप सिंह ने पट्रोलिंग के दौरान बंगा रोड पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों की ID चेक की और गोली मार दी, 23 की मौत : बलोचिस्तान में हमलावरों ने बस रुकवाई, सभी मृतक पाकिस्तान के पंजाब के थे रहने वाले

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में 23 यात्रियों की हत्या कर दी गई है. घटना बलोचिस्तान के मुसाखेल जिले की है. बंदूकधारियों ने पहले लोगों को बसों और गाड़ियों से उतारा फिर उनकी पहचान की और...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सांसद खन्ना ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर पंजाब के मौजूदा हालातों पर की चर्चा 

 पंजाब में कानून व्यवस्था सुधरने के लिए दखल देने का किया आग्रह होशियारपुर 15  अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आग लगने के बाद आरोपी से लिपट गई थी लड़की : शिक्षिका को जिंदा जलाने वाले सिरफिरे प्रेमी की भी मौत

कोहड़ौर के लौली पोख्ताखाम में बृहस्पतिवार की सुबह चचेरी बहन के साथ कॉलेज जा रही शिक्षिका को रास्ते में रोककर ननिहाल के रहने वाले सिरफिरे प्रेमी ने जिंदा जला दिया। आग के आगोश में...
Translate »
error: Content is protected !!