महिलाˈ के हाथ लगी सालों पुरानी पर्ची : लिखा था सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज, वायरल हो गया नुस्खा

by

सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर द्वारा 63 साल पहले लिखी पर्ची वायरल हो रही है. घर की सफाई के दौरान महिला को ये पर्ची मिली थी. साल 1962 में उसके परिवार के किसी शख्स को जब वायरल हुआ था, तब उसने डॉक्टर को दिखाया था। उसी डॉक्टर द्वारा लिखी गई पर्ची को देख महिला हैरान रह गई।

आज के समय में जब आप डॉक्टर से मिलने जाते हैं, तो कई बार छोटी सी बीमारी के लिए भी अच्छी खासी दवाइयां लिख दी जाती है. कई बार तो इन दवाइयों में हजारों खर्च हो जाते हैं. खाने के बाद भी बीमारी वैसे की वैसी ही रहती है. लेकिन उस दौर में डॉक्टर्स घरेलू नुस्खे ही ज्यादा इस्तेमाल करते थे. सर्दी का जो इलाज डॉक्टर ने लिखा था, उसे पढ़कर महिला भी हैरान रह गई थी. इसकी तस्वीर खींची और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

लिखी थी ऐसी दवा :  वायरल हो रही पर्ची कहां की है, इसका जिक्र नहीं किया गया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पर्ची पर साल 1962 मेंशन है, यानी आज से 63 साल पहले. लेकिन हैरानी तब हुई जब उसने वायरल के लिए लिखी दवाइयां पढ़ी. मरीज को सर्दी खांसी थी, जो इस सीजन में सबसे कॉमन बीमारी है. लेकिन जहां इस समय डॉक्टर्स महंगी दवाइयां लिख देते हैं, वहीं उस दौर में डॉक्टर ने कोई एंटीबायोटिक, कोई पैरासिटामॉल, कोई महंगी सिरप नहीं लिखी थी. बस तीन लाइन में इलाज खत्म कर दिया था. डॉक्टर ने लिखा था।
व्हिस्की – 1 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
शहद – 1 चम्मच
तीनों को मिलाकर हर घंटे या जरूरत अनुसार लेना है।

वायरल हुआ नुस्खा
सर्दी खांसी की ऐसी दवाइयों के नाम पढ़ते ही महिला ने तुरंत पर्ची की फोटो खींची और अपने फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दी. वहां से होते हुए ये पर्ची फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर पहुंच गई. 24 घंटे में 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए. लोगों को ये नुस्खा काफी पसंद आ रहा है. लोग इसपर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई लिख रहा है – “यही असली देसी दवा है भाई!”, कोई बोल रहा है – “आजकल की दवाई कंपनियां मार्केटिंग के लिए 10 गोली थमा देती हैं”. एक यूजर ने तो मजाक में लिखा – “डॉक्टर साहब ने मरीज को ठीक करने से पहले खुश कर दिया. दरअसल, ये नुस्खा आज भी दुनिया भर में मशहूर है. इसे “हॉट टॉडी” (Hot Toddy) कहते हैं. ब्रिटेन, अमेरिका, स्कॉटलैंड में सर्दियों में लोग यही पीते हैं. व्हिस्की गले की खराश कम करती है, शहद खांसी में आराम देता है, नींबू विटामिन-सी का खजाना है. तीनों मिलकर इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला टीचर की बड़ी बेरहमी से हत्या : हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तरनतारन : पंजाब में सरकारी स्कूल महिला टीचर की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही है। घटना तरनतारन के कस्बा खडूर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर 24 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक : हिमाचल प्रदेश में रही शनिवार को चिकित्सा सेवाएं बाधित

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के डाक्टर सरकार से नाराज हैं। उनकी नाराजगी न केवल चिकित्सकों को सही प्रोटेक्शन न ं मिल पाने से है, बल्कि कई और मुद्दे हैं, जिनको बार-बार सरकार...
article-image
पंजाब

NGT ने पंजाब सरकार को लगाया 1026 करोड़ जुर्माना : पिछले आदेश की अनुपालना न होने पर मुख्य सचिव को नोटिस

चंडीगढ़: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT ) ने अपने हाल ही के आदेश में ठोस कचरे के निस्तारण उसके प्रबंधन और सीवरेज व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए उचित कदम उठाने में विफल...
Translate »
error: Content is protected !!