मां को बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

by
गढ़शंकर, 11 दिसम्बर:  सुमन शर्मा पत्नी शिव कुमार निवासी गढ़ी मानसोवाल पुलिस थाना गढ़शंकर के बयानों के आधार पर गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। सुमन शर्मा ने बयानों में कहा कि वह अपने घर के रास्ते में बैठी थे तो कुलदीप सिंह पुत्र संधू सिंह, संधू सिंह पुत्र शंकर दास, जसवीर सिंह पुत्र जोगिंदर पाल सभी निवासी गढ़ी मानसोवाल थाना गढ़शंकर के हैं। वह उनके घर के बाहर आकर गाली गलोच करने लगे तथा बच्चों को घर के बाहर बुलाकर उनसे मारपीट करने लगे। जब मैं बच्चों को इनसे छुड़ाने लगी तो प्रीति पत्नी जगदीश सिंह तथा उपरोक्त तीनों लोगों ने उस पर डंडों और कुल्हाड़ी से उस पर बार किये। उसके बचाव बचाव के शोर करने पर वे उसे छोड़ कर ललकारते हुए भाग गए। पुलिस ने बयानों के आधार पर कुलदीप सिंह पुत्र संधू सिंह, संधू सिंह पुत्र शंकर दास, जसबीर सिंह पुत्र जोगिंदर पाल, प्रीति पत्नी जगदीप सिंह सभी निवासी गांव गढ़ी मानसोवाल के खिलाफ अपराधिक धारा 323, 325, 34 तहत मामला नंबर 205 दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरा मामा DSP : ट्रैफिक चेकिंग के दौरान महिला ने किया हंगामा

 जालंधर : पंजाब के जालंधर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को उस समय माहौल गर्म हो गया, जब ट्रैफिक पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान एक महिला ने अचानक हंगामा कर दिया। पुलिस द्वारा...
article-image
पंजाब , हरियाणा

शॉप-टू-शॉप कैंपेन के दौरान तिवारी का जोरदार स्वागत : शोरूम, बूथ मालिकों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा  

 शहर को अच्छी तरह से जानता हूं, यहां की गलियों में घूमा और रहा हूं :  मनीष तिवारी चंडीगढ़, 20 अप्रैल: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी का आज...
article-image
पंजाब

ब्राम्पटन साउथ की एमपी सोनिया सिद्धू ने पूर्व चेयरमैन पवन दीवान का किया सम्मान

ब्राम्पटन :31 जुलाई: कनाडा दौरे पर चल रहे पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान को ब्राम्पटन साउथ की एमपी सोनिया सिद्धू द्वारा सम्मानित किया गया। सांसद सोनिया सिद्धू ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!