मां-बेटे की मौत : शादी से लौट रहे परिवार की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई

by

अंबाला : अंबाला के साहा स्थित तेपला में जगाधरी रोड पर सोमवार सुबह आठ बजे एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। लुधियाना के माछीवाड़ा में भांजी की शादी से लौट रहे परिवार की आर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में घुस गई। इस हादसे में यमुनानगर के लालद्वारा निवासी परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई जबकि तीन परिजन घायल हो गए। घायलों को सोमवार सुबह छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर घायलों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
यमुनानगर के लालद्वारा निवासी शशि लुधियाना के माछीवाड़ा में अपनी बहन के घर भांजी की शादी में शिरकत करने गई थी। सोमवार सुबह उसे विदा कराने के बाद यह परिवार आर्टिगा गाड़ी से अपने घर यमुनानगर लौट रहा था। गाड़ी में शशि, बेटा कपिल, बहू पूनम, पोता अकुल और पोती सानू थे। बताया जाता है कि सुबह झपकी आने के बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेपला में सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में शशि, कपिल और सानू घायल हो गई जबकि पूनम और उसके बेटा अकुल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीत क्षेत्र के भाजपा वर्कर 23 अगस्त को अड्डा हैबोवाल में लगाएंगे कैंप 

गढ़शंकर 25अगस्त : केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा सेवक आपके द्वारा मुहिम तहत कार्ड बनाने का काम जारी रखेंगे। यह शब्द भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राणा,...
article-image
पंजाब

13.74 करोड़ रुपए की लागत के साथ पूरा होगा जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर सडक़ का निर्माण कार्य : होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड के निर्माण कार्य में लाई जाए तेजी: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 19 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सडक़ निर्माण कार्य में गुणवत्ता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

9 शव बरामद, , 2 को ढूंढ़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , एक को बचा लिया गया : जेजों दोआबा चोअ में पानी के तेज बहाव में बह गई थी इनोवा गाड़ी और उसमें स्वार 12 सदस्य

होशियारपुर : हिमाचल प्रदेश के गांव देहला से बारातियों की इनोवा गाड़ी में सवार होकर नवांशहर में एक शादी शामिल होने के लिए जा रहे एक परिवार के 11 लोग ,गाड़ी का चालक गाड़ी...
article-image
पंजाब

इंस्पेक्टर और नायब तहसीलदार की भर्ती : पंजाब में 151 सरकारी पदों के लिए आवेदन करें

चंडीगढ़ :  पंजाब में 151 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू: पंजाब सरकारी भर्ती 2025 ने नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत किया है। पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस...
Translate »
error: Content is protected !!