मां-बेटे ने मिलकर बेच डाली इंडियन एयर फोर्स की हवाई पट्टी : तीन युद्धों में हुआ था हवाई पट्टी का इस्तेमाल

by

फिरोजपुर :  फिरोजपुर में एक मां-बेटे की जोड़ी ने धोखाधड़ी की एक बेशर्मी भरी वारदात को अंजाम देते हुए 1997 में राजस्व अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके द्वितीय विश्व युद्ध के समय की एक हवाई पट्टी को कथित तौर पर बेच दिया।

हवाई पट्टी को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।

यह मामला लगभग 28 साल पुराना है, जो 1997 में हुआ था, लेकिन अब जाकर इसकी जांच और कार्रवाई का रास्ता खुला है. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद इस मामले में जांच शुरू हुई, जिसके परिणामस्वरूप यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने ऊषा अंसल और उनके बेटे नवीन चंद के खिलाफ यह मामला दर्ज किया है. आरोप है कि मां-बेटे की जोड़ी ने 1997 में फिरोजपुर में स्थित भारतीय वायुसेना की एक महत्वपूर्ण हवाई पट्टी को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेच दिया. इस सौदे में राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत होने की भी बात सामने आई है, जिनके सहयोग से इस गैरकानूनी कार्य को अंजाम दिया गया. हवाई पट्टी का उपयोग द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान और बाद में 1962, 1965, और 1971 के भारत-पाक युद्धों में भारतीय वायुसेना द्वारा किया गया था.

हवाई पट्टी का ऐतिहासिक महत्व

फिरोजपुर में स्थित यह हवाई पट्टी न केवल ऐतिहासिक बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस हवाई पट्टी का निर्माण किया गया था, और यह भारतीय वायुसेना के लिए कई महत्वपूर्ण युद्धों में रणनीतिक आधार रही. 1962 के भारत-चीन युद्ध, 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में इस हवाई पट्टी ने वायुसेना के अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Ancient Sri Sidheshwar Mandir to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 23 : .Preparations are underway for a grand 2,100-kund Shakti Mahayagya to be held on 26 February 2027 at the ancient Sri Sidheshwar Shiva Mandir in Bassi Gulam Hussain village, district Hoshiarpur....
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशाल चौधरी को मातृ शोक : कांता देवी के निधन पर जताया शोक

बीबीएन 25 मई (तारा) ;  गुल्लरवाला पंचायत के निवासी दिल्ली में जीएसटी, कस्टम एवम नारकोटिक्स विभाग में डिप्टी कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर तैनात विशाल चौधरी (आईआरएस) की माता कांता देवी (57) पत्नी डॉक्टर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

नई दिल्ली :  दलित महिला ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करवाया है। पीडि़त महिला द्वारा दर्ज...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 6 के मोहल्ला कृष्णा नगर में 3 लाख 6 हजार रुपए की लागत से गली निर्माण के कार्य की शुरुआत करवाई

लोगों की हर बुनियादी जरूरतों को पूरा करेगी पंजाब सरकार: ब्रम शंकर ज़िम्पा होशियारपुर :कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!