माइक्रो लेवल तक सिंचाई की संभावनाएं जानने खेतों में पहुंचे डीसी हेमराज बैरवा

by
नादौन 18 जनवरी :  नादौन क्षेत्र में जलशक्ति विभाग की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार को उठाऊ सिंचाई योजना लाहड़ गरियाली के अंतर्गत आने वाले गांवों का दौरा किया।
जलशक्ति विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे उपायुक्त ने इन गांवों में माइक्रो लेवल यानि प्रत्येक खेत तक पानी पहुंचाने की संभावनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से कहा कि अगर माइक्रो लेवल तक सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी पहुंचाया जाएगा तो उससे किसानों को काफी फायदा हो सकता है। उपायुक्त ने कहा कि जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इस तरह की संभावनाएं तलाश करनी चाहिए।
इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राजीव सहगल, बीडीओ निशांत शर्मा, सहायक अभियंता अमित चौधरी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी जिला परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों को गंभीरता से लें – एडीसी ऊना

ऊना, 15 दिसम्बर – जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद हॉल में किया गया। की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी...
हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि

अनुराग ठाकुर आज अंब में, 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि ऊना : 21 अगस्तः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री आज जिला ऊना के चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के अंब...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नेशनल हाइवे के मोटर मार्ग को बहाल करने के लिए किया 201 करोड़ का तत्काल प्रावधान : 20 सितंबर तक मनाली तक नेशनल हाइवे बहाल करने का लक्ष्य : अजय टम्टा

सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का सराज दौरा आपदा से नष्ट हुए नेशनल हाइवे को दुबारा से बेहतरीन तरीके से बनाएगी केंद्र एएम नाथ। मंडी :  पूर्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी का मुख्य संचालक पंजाब के फिरोजपुर से किया गिरफ्तार

एएम नाथ ।  शिमला : शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी व्यापक कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए रोहड़ू के चर्चित चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस...
Translate »
error: Content is protected !!