‘माई आधार वैबसाइट’, सेवा केंद्र, बैंक, डाकखाने पर आनलाइन किया जा सकता है आधार अपडेशन : डिप्टी कमिश्नर ने नागरिकों को अपना आधार अपडेट करने की अपील की

by

होशियारपुर, 25 मई:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले के आधार कार्ड धारकों को पहचान के सबूत व नवीनतम पते के सबूतों के साथ संबंधित दस्तावेज जमा करवा कर अपने आधार कार्ड दोबारा से प्रमाणित करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे आधार कार्ड को और मजबूत पहचान दस्तावेज बनाया जा सकता है, जिसके लिए सरकार की ओर से आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।
जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यू.आई.डी.ए.आई ने आधार कार्ड के साथ नए पहचान दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए आप्शन भी मुहैया करवाया है। ‘माई आधार पोर्टल’ या नजदीक के आधार इनरोलमेंट केंद्रों के माध्यम से इन दस्तावेजों को अपलोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिन नागरिक पिछले 8 से 10 वर्षों के बीच अपने आधार कार्ड में कोई भी अपडेशन नहीं करवाई या उनका पता बदल गया है, वे अपडेशन करवाने को यकीनी बनाएं। उन्होंने बताया कि चाहे नागरिक की जानकारी में बदलाव न भी हुआ हो, तो भी मौजूदा आधार कार्ड पहचान व पते के सबूतों को प्रमाणित करवाना जरुरी है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यदि मोबाइल नंबर आधार कार्ड रजिस्टर्ड है तो आधार कार्ड धारक https://myaadhaar.uidai.gov.in पर लॉगइन कर, आनलाइन इस सेवा का लाभ ले सकता है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड से कई सरकारी सेवाएं व अन्य लाभ नागरिकों तक पहुंचाए जाते हैं, इस लिए इसको अपडेट रखना बहुत ही जरुरी है। उन्होंने सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों को भी अपील की कि वे किसी भी व्यक्ति के आधार कार्ड को पहचान के सबूत के तौर पर लेने से पहले इसको प्रमाणित करवा लें क्योंकि इससे फर्जी फोटो शाप वाले आधार कार्ड की पहचान करने में मदद हासिल होगी। इससे पहले जिला नोडल अधिकारी यू.आई.डी.ए.आई-कम एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस की अध्यक्षता में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय होशियारपुर में जिला स्तरीय आधार निगरान कमेटी संबंधी एस.एस.पी, सिविल सर्जन होशियारपुर, जिला कंट्रोलर खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता मामले होशियारपुर, जिला शिक्षा अधिकारी(एलीमेंट्री व सेकेंडरी) होशियापुर, जिला प्रोग्राम अधिकारी, सीनियर सुपरिटेंडेंट डाकघर, मैनेजर लीड बैंक, जिला आई.टी मैनेजर, एग्जीक्यूटिव इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक, सहायक मैनेजर यू.आई.डी.ए.आई के साथ की गई तिमाही बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका : अरदास की प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए

नंगल  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका और प्रदेश के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर निगम चुनावों में पंजाब की आप सरकार लोकतंत्र की उड़ा रही धज्जीआं : खन्ना 

 अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के फाड़े जा रहे नामांकन पत्र, दी जा रही धमकियाँ, पटियाला प्रकरण की कड़े शब्दों में की निंदा – खन्ना होशियारपुर, 13 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश...
article-image
पंजाब

कोविड के कारण अपने माता-पिता खो चुके 18 बच्चों की पेंशन मंजूर कर की जा चुकी है अदायगी: अपनीत रियात

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड के कारण जिन बच्चों के माता-पिता की मौत हो गई है, ऐसे बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने में किसी भी तरह...
article-image
पंजाब

मौत को मात देकर लौटीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी लड़ेंगी चुनाव

अमृतसर : पंजाब ही नहीं पूरी दुनिया में अपने अलग अंदाज के लिए चर्चित पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू एक बार फिर सियासत में...
Translate »
error: Content is protected !!