माता चिंतपूर्णी चौक पर संक्रांति पर लगाया मासिक भंडारा

by

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : युवा वाहिनी समिति की तरफ से अध्यक्ष अश्वनी शर्मा छोटा की अगुवाई में संक्रांति के शुभ अवसर पर भंडारा लगाया गया। इस मौके पर 12वीं कक्षा में तीसरे स्थान पर रहने वाली रीना रानी ने विशेष तौर से पहुंचकर भंडारे का शुभारंभ करवाया और सभी को संक्रांति की बधाई दी। इस मौके पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि संतों की नगरी होशियारपुर में धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं तथा यही यहां की पहचान है। उन्होंने रीना रानी और उसके अभिभावकों को सम्मानित करते हुए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भेंट की। इस मौके पर दीपक पुरी, विकास शर्मा, अमित गुप्ता, तरसेम लाल, सुभाष चंद्र, बलजीत जीतू, वंश कुमार, जतिंदर टोनी, बोबी गांधी, सतनाम सत्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साइकलोथान में नौजवानों ने नागरिकों को चुनाव में भागीदारी निभाने के लिए किया प्रोत्साहित

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटाघर के विद्यार्थियों ने लिया साइकलोथान में हिस्सा होशियारपुर, 27 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल के निर्देशों पर वोटर सूचियों के विशेष संशोधन 2024...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री आशा कुमारी का आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की 6 बार की विधायक आशा कुमारी ने आपदा प्रभावित कंधवारा और पिछला ड्यूर के दुर्गम क्षेत्रों का दौरा किया।...
article-image
पंजाब

5 ग्रिफ्तार : हथियार सप्लाई करने व हथियारों से लैस होकर किसी वारदत को अंजाम देने की योजना बनाते

 पटियाला :   पुलिस के स्पेशल सैल की टीम ने अन्य प्रदेशों से हथियार लाकर पंजाब व अन्य प्रदेशों में हथियार सप्लाई करने व हथियारों से लैस होकर किसी वारदत को अंजाम देने की योजना...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में बब्बरों की याद में वार्षिक समागम आयोजित 

गढ़शंकर, 3 मार्च : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तथा श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व तथा बब्बरों...
Translate »
error: Content is protected !!