माता चिंतपूर्णी मेले को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए दो राज्यों के अधिकारियों ने कसी कमर

by

होशियारपुर में जिला प्रशासन व हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों की हुई बैठक
भार ढोने वाले वाहनों पर रहेगी पाबंदी
होशियारपुर: 20 जुलाई:
28 जुलाई से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी मेले को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए पंजाब व हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों की ओर से जहां पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाए जा रहे हैं, वहीं आपसी तालमेल के लिए बैठकें भी की जा रही हैं। आज स्थानीय जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में एक विशेष बैठक हुई, जिसमें डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस के नेतृत्व वाले जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित महाजन व एस.डी.एम. अंब(हिमाचल प्रदेश) डा. मदन कुमार सहित अन्य अधिकारियों की ओर से विचार विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान श्री महाजन व डा. मदन कुमार ने बताया कि माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान भार ढोने वाले वाहनों पर पाबंदी रहेगी, इस लिए पंजाब से माता चिंतपूर्णीज्ञ मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालु इन वाहनों का प्रयोग न करें। उन्होंने बताया कि भार ढोने वाले वाहनों के कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपील करते हुए कहा कि ट्रक, टैंपू, छोटे हाथी, ट्रैक्टर-ट्रालियों आदि भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न किया जाए।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध यकीनी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लंगर लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरुरी है, इस लिए लंगर कमेटियों की ओर से यह रजिस्ट्रेशन एस.डी.एम. कार्यालय होशियारपुर से करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल शौचालय आदि का प्रबंध करने के अलावा 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। उन्होंने लंगर कमेटियों को सफाई व्यवस्था बरकरार रखने की अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार व पंजाब सरकार की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन किया गया है, इस लिए लंगर के दौरान प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाए। इस मौके पर एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल, सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी श्री सुखविंदर कुमार, डी.एस.पी(एच) श्री नरिंदर कुमार, सहायक कमिश्नर नगर निगम श्री संदीप तिवाड़ी, एस.एम.ओ. डा. राज कुमार, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग श्री प्रीत कोहली व बी.डी.पी.ओ. श्री सुखदेव सिंह भी उपस्थित थे।
वर्णनीय है कि जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से हिंदू भाईचारे से संबंधित पंजाब के अलग-अलग संगठनों के साथ बैठक कर पिछले दिनों की गई थी, जिसमें संयुक्त तौर पर लंगरों के दौरान डी.जे न चलाने का फैसला लिया जा चुका है। इसके अलावा यह भी सांझे तौर पर फैसला लिया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 31 जुलाई, 2,3 व 4 अगस्त को ट्रैफिक का डायवर्जन(अलग रुट) किया जाएगा, जिसके अंतर्गत श्रद्धालु होशियारपुर से गगरेट-मुबारकपुर से होते हुए माता चिंतपूर्णी जाएंगे व वापसी माता चिंतपूर्णी से मुबारकपुर-अंब-ऊना होते हुए होशियारपुर होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जल संरक्षक को एक मिशन बनाएं पुलिस के जवान : खन्ना पी.आर.टी.सी. जहान खेलां में जल संरक्षण विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन

होशियारपुर 22 अप्रैल : पूर्व सांसद एवं श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय ख्रन्ना ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जहान खेलां में जल संरक्षण विषय पर एक...
article-image
पंजाब

25 वर्षीय युवती को घर बुलाकर किया दुष्कर्म : नाखून से खरोंच कर किया लहूलुहान

फिरोजपुर : 25 वर्षीय युवती को घर पर काम कराने के बहाने बुलाकर के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने नाखून से खरोंच कर लहूलुहान कर...
article-image
पंजाब

वायु सेना में भर्ती : अविवाहित लडक़े व लड़कियां 23 से तक कर सकते हैं आवेदन

होशियारपुर :भारतीय वायु सेना की ओर से अविवाहित लडक़े व लड़कियों की भर्ती के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया है और यह रजिस्ट्रेशन 23 नवंबर 2022 सांय 5 बजे तक किया जा सकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जसविंद्र सिंह ओमेक्स रेजिडेंशियल वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष चुने :.नवीन ने संजीव को चार मतो से पराजित कर उपाध्यक्ष पद जीता

बी बी एन, 15 मार्च (तारा) : ओमेक्स रेजिडेशियल वेल्फेयर सोसायटी के चुनाव में जसविंद्र सिंह अध्यक्ष व देवेंद्र महासचिव चुने गए। रविवार को बद्दी के ओमेक्स में सोसायटी के चुनाव कराए गए। अध्यक्ष,...
Translate »
error: Content is protected !!