मात्र सियासत करने की बजाय, शासन पर ध्यान दें राज्य सरकार: सांसद मनीष तिवारी

by

गांवों कुरारी, सेखां माजरा, कुरारा व रायपुर कलां के विकास हेतु 5-5 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान
मोहाली, 23 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को सिर्फ सियासत करने की बजाय शासन पर भी ध्यान देने की सलाह दी है। सांसद तिवारी मोहाली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों कुरारी, सेखां माजरा, कुरारा व रायपुर कलां के दौरे के दौरान आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांवों कुरारी, सेखां माजरा, कुरारा व रायपुर कलां के विकास हेतु 5-5 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान भी किया।
सांसद तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पहले आरोप लगाया गया कि उनके कुछ विधायकों को कथित तौर पर रिश्वत ऑफर की गई है। अब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर बहुमत साबित करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में सरकार शासन को भूलकर मात्र सियासत पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जबकि किसान, मजदूर और सरकारी कर्मचारी सड़कों पर हैं, क्योंकि चुनाव से पहले इनके द्वारा किया गया एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ।
इसी तरह, सरकार आए दिन अलग-अलग संस्थाओं से कर्ज ले रही है, जिसके चलते राज्य के सिर पर कर्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। हालात यह हैं कि कांग्रेस सरकार के दौरान जिन गांवों को ग्रांट दी गई थी, उन्हें भी वापस लिया जा रहा है और विकास कार्यों में सरकार रूकावट बन रही है।
इन अवसरों पर अन्य ले अलावा, सुखविंदर कौर दुराली चेयरपर्सन जिला परिषद मोहाली, मोहन सिंह बठियाना मेंबर जिला परिषद, सरपंच छज्जा सिंह, रणधीर सिंह सरपंच, दविंदर सिंह सरपंच, जसपाल सिंह जस्सा सरपंच, मनजोत सिंह महासचिव पंजाब यूथ कांग्रेस, जसप्रीत सिंह गिल प्रधान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहाली, अमल स्लेच भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने वाले दो आतंकी गिरफ्तार : हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद

अमृतसर। पिछले दिनों गुमटाला पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने दो आतंकियो को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल व...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक और गणित के करवाए  क्विज़ मुकाबले

गढ़शंकर, 12 दिसम्बर: शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशानुसार ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रिंसिपल कृपाल सिंह, स्कूल प्रिंसिपल इंदरजीत कौर और स्कूल प्रभारी मंजीत सिंह के नेतृत्व में आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक...
पंजाब

शिवसेना शिंदे ग्रुप के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को पुलिस ने उनके घर से किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : शिवसेना शिंदे ग्रुप के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को सुबह करीब छह बजे पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। सिंगला के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दक्षिणी राज्यों ने परिसीमन पर जताई चिंता : 543 लोकसभा सीटें 25 साल तक बरकरार रखने की मांग

नई दिल्ली: दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में अंतरराज्यीय जल विवादों के समाधान से लेकर लोकसभा सीटों के परिसीमन तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!