माथा टेकने जा रहे 19 वर्षीय युवक की मौत : अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

by
गढ़शंकर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने जगदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी कक्का, कंडआला थाना सिटी तरनतारन द्वारा दिये बयान कि उसके भांजे पवनदीप सिंह की मौत अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा टक्कर मार देने से इलाज दौरान हुई है पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 281,106 बी एन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जगदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 13 मार्च को अपने मोटरसाइकिल नंबर पीबी 46 ए एल 8245 पर अपने भांजे पवनदीप सिंह के साथ श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने के लिए जा रहे थे और जब वह रात करीब साढ़े सात बजे सिवल अस्पताल गढ़शंकर पास पहुंचे तो एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी जिसके कारण पवनदीप सिंह का सिर सड़क से टकरा गया और वह घायल हो गया। उसने बताया कि पवनदीप सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया यहाँ ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टरों ने उसे नवाशहर रेफर कर दिया और वहां इलाज दौरान करीब साढ़े ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई। जगदीप सिंह ने आरोप लगाया कि पवनदीप सिंह की मौत अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की लापरवाही के कारण हुई है इसलिए उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाए, इस बयान पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर का वार्षिक समारोह 29 मार्च को

गढ़शंकर, 24 मार्च: दोआबा साहित्य सभा (पंजीकृत) गढ़शंकर की मासिक बैठक सभा के अध्यक्ष, प्रिंसिपल बिक्कर सिंह (डॉ.) की अध्यक्षता में सभा के साथ कार्यालय, मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी, गांधी पार्क गढ़शंकर में...
article-image
पंजाब , समाचार

लोक चुनाव में लगे झटके के बाद सीएम मान ने की बड़ी घोषणा – डीसी व एसएसपी जिले में करप्शन होने पर होंगे जिम्मेदार : डीसी दफ्तरों में शुरू होगी सीएम विंडो या मुख्यमंत्री सहायता केंद्र

चंडीगढ़ : लोक सभा चुनावों के सीएम मान के 13 – 0 के प्लान को लगे झटके बाद हरतक में आ गई लग रही है। पंजाब के हर जिले में मुख्यमंत्री सहायता केंद्र या...
article-image
पंजाब

लव कुमार गोल्डी द्वारा बंगा रोड पर श्मशान घाट का पुनर्निर्माण करवाया शुरू

गढ़शंकर। पिछले काफी समय से शहर के वार्ड नंबर 10 बंगा रोड पर स्थित श्मशान घाट की खस्ता हालत के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते शहर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश को हवाई अड्डों के विकास के लिए 213.52 करोड़ केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने किए जारी :

एएम नाथ।  धर्मशाला, 06 दिसंबर  । केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए शुरू की गई उड़ान योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को हवाई...
Translate »
error: Content is protected !!