मान सरकार का फैसला : गणतंत्र दिवस पर केंद्र की तरफ से खारिज झांकी को दिल्ली में 26 को दिखाएगा पंजाब

by

अमृतसर : नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने के कारण उठे विवाद में पंजाब के कड़े तेवर बरकरार हैं। पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है कि पंजाब की तीनों झांकियों को पंजाब के अलावा दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी दिखाया जाएगा।

केंद्र सरकार ने इस साल दिल्ली सरकार की झांकी को भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में सरकार के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सूबे के लोगों से झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार पंजाब और दिल्ली में अपने बैनर पर पंजाब की झांकी प्रदर्शित करेगी। इससे पहले पंजाब सरकार ने दिल्ली में लाल किले पर भारत पर्व में खारिज की गई झांकियों को प्रदर्शित करने की केंद्र की पेशकश भी ठुकरा दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्री बैंस के चाचा पर खनन को लेकर धमकाने का आरोप : सीपीआई (एम) के जिला सचिव सुरजीत सिंह ढेर को खनन को लेकर धमकाने और फोन पर गाली देने का आरोप

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के चाचा पर सीपीआई (एम) के नेता को खनन को लेकर धमकाने और फोन पर गाली देने का आरोप है। सीपीआई (एम) के जिला सचिव सुरजीत सिंह ढेर ने...
article-image
पंजाब

7वीं की स्टूडेंट पिता का रिवॉल्वर लेकर स्कूल पहुंची : स्कूल बैग से रिवाल्वर निकालकर लहराना शुरू किया तो कक्षा में फैल गई दहशत

भिखीविंड :  क्लासमेट से एक दिन पहले कक्षा में झगड़ा हुआ तो सातवीं कक्षा में पढ़ती छात्रा अगले दिन पिता का लोडेड रिवाल्वर लेकर स्कूल पहुंच गई। छात्रा ने दोपहर एक बजे जब कक्षा...
article-image
पंजाब , समाचार

स्वतंत्रता दिवस समागम की पुलिस लाइन ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने लिया जायजा

स्पीकर पंजाब विधान सभा कुलतार सिंह संधवां होशियारपुर में स्वतंत्रता दिवस पर लहराएंगे तिरंगा होशियारपुर, 12 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय...
article-image
पंजाब

पंजाब-हरियाणा की दो सीमाओं पर डटे किसान : हरियाणा पुलिस ने आज भी आंसू गैस के गोले दागे

चंडीगढ़ :   सैकड़ों किसान बुधवार सुबह एक बार फिर अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के लिए पंजाब-हरियाणा की दो सीमाओं पर डटे रहे। वहीं, अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी भीड़ को...
Translate »
error: Content is protected !!