मान सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक : शिक्षा विभाग को टीचर्स की सर्विस को रेगुलर करने पर विचार करने को कहा

by
पंजाब की भगवंत मान सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक की। इस बैठक में सब-कमेटी की तरफ से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए टीचर्स की सर्विस को रेगुलर करने पर विचार करने को कहा है।
पंजाब सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों की जायज मांगों और मुद्दों को हल करने के लिए कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया गया। इस कैबिनेट सब-कमेटी में वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और NRI मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल है। बुधवार को इस कमेटी ने मेरिटोरियस टीचर्स यूनियन, 3704 टीचर्स यूनियन, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा, खेतीबाड़ी विद्यार्थी एसोसिएशन और आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ कई बैठके की।
सब-कमेटी का शिक्षा विभाग को निर्देश
इस बैठक में मेरिटोरियस टीचर्स यूनियन के प्रतिनिधियों ने छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए मेरिटोरियस स्कूलों की अपनी मांगों और मुद्दों को कमेटी के सामने रखा। इस मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि इस उद्देश्य के लिए गठित अधिकारियों की समिति के जरिए टीचर्स की सर्विस को को नियमित करने पर विचार किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने विभाग को यूनियन की वित्तीय मांगों पर एक रिपोर्ट तैयार करने और उसे वित्त विभाग को भेजना भी निर्देश दिया है। इसके साथ यूनियन को भरोसा दिलाया गया कि पंजाब सरकार अच्छी सर्विस देने वाले कर्मचारियों की मांगों और मुद्दों पर खास ध्यान दे रही है।
यूनियनों को कैबिनेट सब-कमेटी का आश्वसन
डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के साथ बैठक में कैबिनेट सब-कमेटी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि फ्रंट द्वारा उठाए गए उन मुद्दों पर एडवोकेट जनरल ऑफिस से कानूनी राय ली जाए, जो इस समय अदालत में हैं, साथ ही कानूनी परेशानी का सामना कर सकते हैं। फ्रंट द्वारा उठाए गए वित्तीय मुद्दों के बारे में वित्त मंत्री ने भरोसा दिया कि इन मामलों को वित्त विभाग द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है। इसके साथ ही कमेटी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि ‘3704 अध्यापक संघ’ द्वारा उठाए गए मुद्दों के लिए यूनियन के साथ बैठक कर रिपोर्ट दें।
इसी तरह से कैबिनेट सब-कमेटी ने बाकी के यूनियन की भी परेशानी और मांग को सुना और उनकी जायज मांगों को पूरा करने लिए संबंधित विभाग को जरूररी निर्देश दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शुभदीप सिंह सिद्धू की होली की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू की पहली होली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। प्रशंसक उनकी प्यारी तस्वीरों पर भरपूर प्यार बरसा रहे हैं। शुभदीप,...
article-image
पंजाब

निकाय चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए सांसद तिवारी ने लोगों का आभार जताया

रोपड़, 18  फरवरी: श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को मिली शानदार जीत के लिए जहां लोकसभा क्षेत्र के लोगों का आभार...
article-image
पंजाब

3 हजार से अधीक खेल के मैदान, मिलेगा स्पोर्ट्स कल्चर को बड़ा : हरजोत सिंह बैंस

लुधियाना : पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में 69वें नेशनल स्कूल गेम्स का ऑफिशियली उद्घाटन किया, जिससे एक बड़े नेशनल स्पोर्टिंग इवेंट की शुरुआत...
article-image
पंजाब

सुभाष साहू हत्याकांड की गुत्थी पंजाब पुलिस ने सुलझायी : 4 आरोपी काबू

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स ने एसएएस नगर  पुलिस के साथ संयुक्त अभियान आपरेशन में राजस्थान में सुभाष उर्फ सोहू की दिनदहाड़े हुयी हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!