मार्किट कमेटियां व खरीद एजेंसियां मंडियों में तिरपालों का पर्याप्त स्टाक बनाए यकीनी: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मंडियों में सुचारु ढंग से की जा रही है गेहूं की खरीद
गेहूं की खरीद में किसी भी तरह की ढीलाई या लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में सुचारु ढंग से गेहूं खरीद की जा रही है। उन्होंने जहां खरीद एजेंसियों को गेहूं की खरीद सुचारु ढंग से करने के निर्देश दिए, वहीं संबंधित अधिकारियों को 72 घंटों में लिफ्टिंग यकीनी बनाने के लिए भी कहा। उन्होंने मार्किट कमेटी व विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को मंडी में पर्याप्त तिरपालों के स्टाक सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि बारिश के दौरान गेहूं को कवर कर सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद पास सिस्टम के माध्यम से की जा रही है व मंडी बोर्ड की ओर से गेहूं लाने वाली ट्रालियों के लिए पास जनरेट किए जा रहे हैं, जो आढ़तियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाए जा रहे हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गेहूं की खरीद में किसी भी तरह की ढीलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने सहित सभी जरुरी जरुरते पूरी की गई हैं और फिलहाल वहां कोई भी कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व जिला प्रशासन किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे मंडियों में सिर्फ सूखा गेहूं लाएं ताकि उनको मंडियों में ज्यादा समय न बैठना पड़े।
अपनीत रियात ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सुचारु खरीद प्रबंधों के अलावा कोविड-19 संबंधी हिदायतों का पूरा पालन यकीनी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से मंडियों में जहां वैक्सीनेशन की जा रही है वहीं मंडियों में कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा किसानों व मजदूरों के लिए मास्क व सैनेटाइजर के अलावा रोगाणु मुक्त छिडक़ाव को लगतार यकीनी बनाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म : नाबालिग बच्ची की मां की शिकायत पर उसके मामा के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना : लुधियाना में एक मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची को इस बारे में किसी को कुछ न...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिवाली के बाद तीन ब्लाइंड बच्चों का कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाया जायेगा,  अव तक 4133 ब्लाइंड लोगों की कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाए जा चुके : डॉ।  तरसेम सिंह

गढ़शंकर।  रोटरी आई बैंक व कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी की बैठक में गढ़शंकर यूनिट का सर्वसमिति से चुनाव किया गया। इस दौरान तीन ब्लाइंड बच्चों का पुतलियां बदलने के मामला बैठक में आया। जिनमें एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज के आदेश पर रेप पीड़िता की मां के खिलाफ मामला दर्ज… जांच में जुटी पुलिस- कि फर्जी दस्तावेज कहां से तैयार किया

लुधियाना  : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फर्जी दस्तावेज अदालत में पेश करने के मामले में थाना डिवीजन-सात की पुलिस ने जज के आदेश पर पीड़िता की मां के खिलाफ मामला दर्ज किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP की 72 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी : हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप को फिर टिकट

एएम नाथ। शिमला :   भारतीय जनता पार्टी की 72 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी हो गई है। हिमाचल प्रदेश की चार में से दो सीटों पर टिकट घोषित कर दिए हैं। हमीरपुर से अनुराग...
Translate »
error: Content is protected !!