मार्केटिंग के 75 पदों हेतू साक्षात्कार 25 फरवरी को

by
ऊना, 22 फरवरी: मैसर्ज पुखराज हैल्थ केयर प्राईवेट लिमिटेड होशियारपुर द्वारा मार्केटिंग के 75 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों हेतू साक्षात्कार 25 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना मेें लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 25 साल रखी गई है। चयनित अभ्यार्थी को 8500 से 15000 रूपये का प्रति माह वेतन देय होगा।
अनीता गौतम ने बताया कि योग्य तथा इच्छुक आवेदक अपनी योग्यता, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड की छायाप्रति सहित 25 फरवरी को रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए 8264565929 पर भी सम्पर्क कर सकते है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोडिंग बिट्स : आईटी डोमेन्स में नया आयाम – जिसकी पीयूएसएसजीआरसी के छात्र आदर्श कुमार पांडे ने की स्थापना

होशियारपुर: स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रिजनल सेंटर (पीयूएसएसजीआरसी) होशियारपुर के छात्रों ने तकनीकी क्षेत्र में अपने अभिनव प्रयासों से नई उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें से एक उल्लेखनीय पहल Coding Bits है, जिसकी स्थापना संस्थान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाहरी राज्यों की गाड़ियों पर स्पेशल रोड टैक्स लगाना ,हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को पूरी तरह से तबाह कर देगा : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

शिमला: हिमाचल में बाहरी राज्यों की गाड़ियों पर स्पेशल रोड टैक्स लगाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना विस के 13 स्कूलों के सुदृढ़ीकरण के लिए 43.18 लाख स्वीकृतः सत्ती

ऊना 28 फरवरी: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के 13 प्राथमिक स्कूलों के सदृढ़ीकरण को लगभग 43.18...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भटियात में 300 लोगों ने भागकर बचाई जान …फटा बादलः भूस्खलन की जद में आए दो गांव

एएम नाथ। चम्बा : चंबा हिमाचल प्रदेश के भट्टीयात में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जानद्रोग पंचायत के भगसियार व डुलियार गांव में बादल फटने से खतरा पैदा हो गया है। भुख्सियर...
Translate »
error: Content is protected !!