मासिक धर्म चक्र पर शर्म नहीं, गर्व का अनुभव करें’ – सेनिटरी पैड्स के निपटान के लिए विभाग ने स्कूल में स्थापित किया इंसीनरेटर

by
महिला एवं बाल विकास विभाग ने चबूतरा स्कूल में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम
रोहित जसवाल। हमीरपुर 07 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा में ‘वो दिन’ योजना के तहत ‘मासिक धर्म एवं व्यक्तिगत स्वच्छता’ विषय पर किशोर-किशोरियों के लिए एक जागरुकता शिविर आयोजित किया।
May be an image of 12 people and text
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि किशोरियों एवं महिलाओं में मासिक धर्म एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्राकृतिक प्रक्रिया है जो उन्हें मातृत्व के लिए सक्षम बनाती है। इसके बारे में किसी भी तरह शर्म या झिझक महसूस नहीं करनी चाहिए, बल्कि इस पर गर्व होना चाहिए। मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। महिलाओं की निजता, गरिमा, सुरक्षा एवं आत्मसम्मान के दृष्टिगत युवाओं और पुरुषों को भी इसके प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।
इस अवसर पर पीएचसी चबूतरा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित और आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका ने मासिक धर्म को किशोरियों के स्वास्थ्य और जीवन शक्ति का महत्वपूर्ण संकेतक बताया तथा इसके गरिमामय एवं स्वच्छतापूर्ण प्रबंधन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं मासिक धर्म का प्रबंधन गर्व और सम्मान से कर सकें, प्रयोग हुई मासिक धर्म संबंधी सामग्री का निदान पर्यावरण हितैषी ढंग से हो तथा उनकी निजता एवं गोपनीयता अक्षुण्ण रहे, इसके लिए सामाजिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने किशोरियों को मासिक धर्म संबंधी सामग्री के प्रयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता में इसकी उपयोगिता और इसके उपयुक्त निपटान की विस्तृत जानकारी दी।
May be an image of 4 people, people studying and text
प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार ने विद्यालय में लैंगिक संवेदी (जेंडर सेंसिटिव) तथा लैंगिक मित्रवत (जेंडर फ्रेंडली) व्यवहारों व मासिक धर्म के उपयुक्त प्रबंधन हेतु की गई व्यवस्थाओं बारे जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से इस पर खुलकर चर्चा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीपीओ कार्यालय हमीरपुर की ओर से मासिक धर्म सामग्री के उचित निपटान हेतु विद्यालय में इंसीनरेटर स्थापित किया गया तथा किशोरियों को सेनिटरी पैड बांटे गए। मासिक धर्म से जुड़े मिथकों, वैज्ञानिक तथ्यों और उसके सुरक्षित व उचित प्रबंधन से जुड़ी प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर ने सभी आभार व्यक्त किया।
इको फ्रेंडली मासिक धर्म प्रबंधन पर नारा लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। नारा लेखन प्रतियोगिता में शगुन, नीतिका ठाकुर व रितिका क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में कोमल, शिल्पा और अंशिका क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विनय कुमार की नई रणनीति, 2027 चुनावों पर फोकस

पहले कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, फिर प्रदेश पदाधिकारी एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष विनय कुमार ने संगठन को नई दिशा देने के लिए बड़ी रणनीतिक बदलाव की शुरुआत कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आठ लोगों को दी गई एक दिन में फांसी… सऊदी अरब 2025 में तोड़ देगा मौत की सजा का रिकॉर्ड

सऊदी अरब :  सऊदी अरब में हाल के सालों में फांसी के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसी बीच खबर है कि सऊदी ने एक ही दिन में आठ लोगों को फांसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेजन के जंगलों में पहली बार दिखे “नंगे आदिमानव”…सामने आया दुर्लभ जनजाति का वीडियो

वाशिंगटनः दुनिया में पहली बार अमेजन के जंगलों में आदिमानवों का झुंड दिखाई दिया है। इसका वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें वह प्राकृतिक (लकड़ी, पत्थर व अन्य धातुओं) के हथियारों के साथ नग्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के लिए उपमुख्य सचेतक नें महाविद्यालय शाहपुर में हुंकार भरी : बोले— “हमें नशा नहीं, युवाओं का सुरक्षित भविष्य चाहिए” ….पुलिस के रडार पर हैं संदिग्ध

चिट्टा रूपी दीमक को समाप्त करने की दिशा में सख्त और निर्णायक कार्रवाई कर रही सरकार : केवल सिंह पठानिया एएम नाथ। ​शाहपुर, 25 दिसंबर : राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का केंद्रीय छात्र सांस्कृतिक संघ...
Translate »
error: Content is protected !!