माहवारी को लेकर झिझक दूर कर मानसिक तौर पर तैयार रहने की जरुर: कोमल मित्तल

by

सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सुंदर नगर में विश्व माहवारी दिवस पर समागम आयोजित, वर्धमान यार्नज एंड थ्रैड लिमिटेड की ओर से ‘उड़ान’ प्रोजैक्ट के अंर्तगत करवाया गया माहवारी स्वच्छता प्रोग्राम
डिप्टी कमिश्नर ने महिलाओं व लड़कियों को स्वच्छता बनाने के साथ-साथ जागरुक होने का दिया संदेश
होशियारपुर, 29 मई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि माहवारी एक निश्चित शारीरिक प्रक्रिया है, जो लड़कियों में किशोरावस्था में पहुंचते ही प्रारंभ हो जाती है। उन्होंने कहा कि माहवारी शारीरिक बदलाव के कारण होता है तथा इस संबंध में जहां लड़कियों की झिझक को दूर करने की आवश्यकता है वहीं मानसिक तौर पर तैयार रहने की भी जरुरत है। वे विश्व माहमारी दिवस पर वर्धमान यार्नज एंड थ्रैड लिमिटेड की ओर से ‘उड़ान’ प्रोजैक्ट के अंर्तगत सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सुंदर नगर में आयोजित माहवारी स्वच्छता प्रोग्राम के दौरान इलाके की महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर, एस.एम.ओ. डा. स्वाति, पार्षद मंजीत कौर, नरिंदर कौर, पूनम पॉल ने भी अपने-अपने विचार रखे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि माहवारी के विषय को लेकर लोगों में कई भ्रांतियां है, जिसे दूर करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि माहवारी के दौरान महिलाओं व लड़कियों को कई तरह की समस्याएं आती है और इस दौरान हमेशा वैज्ञानिक तरीके का ही प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने वर्धमान यार्नज एंड थ्रैड लिमिटेड की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते हुए ‘उड़ान’ प्रोजैक्ट के माध्यम से महिलाओं व लड़कियों एक और जहां सुविधाएं मुहैया करवा रही है वहीं उनको जागरुक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माहवारी के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, खासकर शारीरिक परिश्रम करने वाली महिलाओं को इस बारे में ज्यादा जागरुक होने की जरुरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

13 हज़ार की रिश्वत लेने के आरोप में नायब तहसीलदार सहित चार विजिलेंस ने पकड़े

माहिलपुर। दो लोगों से जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रिश्वत में लिए 13 हजार रुपये की राशि के साथ रंगे हाथ नायब तहसीलदार सहित चार गिरफ्तार । गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस टीम...
article-image
पंजाब

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की कैबिनेट मंत्री जिंपा ने होशियारपुर वासियों को दी शुभकामनाएं : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लेकर व लंगर सेवा कर आशीर्वाद किया प्राप्त

होशियारपुर, 05 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लेते हुए भगवान श्री...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ लड़ाई में लोगों का सहयोग जरूरी : डॉ. बलबीर

चंडीगढ़ : पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने युद्ध नशों विरुद्ध 2.0 के तहत गांवों में चलाई जा रही पदयात्राओं की प्रगति का जायजा लिया। Share     
article-image
पंजाब

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव …. 51.33% वोटिंग : EVM को खालसा कॉलेज फॉर वीमेन में बनाए स्ट्रॉन्ग रूम में- 23 को नतीजे आएंगे

लुधियाना : लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार (19 जून) को वोटिंग पूरी हो गई। इसके बाद सभी बूथों से EVM को खालसा कॉलेज फॉर वीमेन में बनाए स्ट्रॉन्ग रूम में...
Translate »
error: Content is protected !!