मिट्टी का घरौंदा बना आकर्षण का केंद्र, लोगों ने खूब चाव से खाए श्री अन्न के विभिन्न पकवान : कांगड़ा वैली कार्निवल का धमाकेदार आगाज

by

कृषि मंत्री ने पहली सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ, साथ ही मिलेट्स फूड फेस्टिवल की भी की शुरूआत
धर्मशाला, 17 जून। बहुप्रतीक्षित कांगड़ा वैली कार्निवल का धर्मशाला में धमाकेदार आगाज हुआ। शुक्रवार को कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने धर्मशाला के पुलिस मैदान में कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने मिलेट्स फूड फेस्टिवल और क्राफ्ट बाजार की भी शुरुआत की। उन्होंने कार्निवल में सजाई विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों का शुभारंभ भी किया। कृषि मंत्री की धर्मपत्नी कृष्णा चौधरी भी इस मौक़े उनके साथ रहीं। कार्यक्रम में पद्मश्री नेक राम शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
*कांगड़ी-पहाड़ी तरानों पर झूमे लोग*
आयोजन के मौके पर बादल भी खूब बरसे । पर बसरते मेघों ने कार्निवल के आंनद में डूबने को आतुर लोगों के उत्साह को मानो दोगुना कर दिया। हिमाचली लोक संस्कृति को समर्पित पहली सांस्कृतिक संध्या में लोग कांगड़ी-पहाड़ी तरानों पर लोग खूब झूमे। इस दौरान अन्य प्रस्तुतियों के अलावा हिमाचल के नामी गायकों करनैल राणा, दीक्षा तूर, सुनील राणा और कुमार साहिल की मखमली आवाज के जादू ने सबको सम्मोहित कर दिया।
कार्निवल में सजे मिलेट्स फूड फेस्टिवल में श्री अन्न (मोटा अनाज) के विभिन्न स्वास्थ्यपूर्ण और स्वादिष्ट पकवानों का लोगों ने खूब लुत्फ लिया। एक ओर जहां लोगों को एक अद्वितीय खाद्य अनुभव मिला और वे मिलेट्स से बने विभिन्न पकवानों का स्वाद ले सके, दूसरे, इस फेस्टिवल के माध्यम से प्रदेश के उत्पादकों को अपने मिलेट्स उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का बढ़िया मौका मिला है।
लोगों को रागी, बाजरा, ज्वार, कुट्टु, कंगनी, कोदो जैसे मोटे अनाज के स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पकवानों का आनंद लिया। वहीं, पुलिस मैदान में गांवों की पुरातन जीवन शैली और परंपरागत पकवानों से जुड़ी पुराने समय की यादों को ताजा करने के लिए प्रतीकात्मक रूप से बनाया कच्ची मिट्टी का घरौंदा (मड हाउस) लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
बता दें, यह वर्ष अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके दृष्टिगत कांगड़ा वैली कार्निवल में 16 से 19 जून तक मिलेट्स फेस्टिवल के आयोजन का निर्णय लिया गया है। यह प्रयास लोगों को मोटे अनाज और उसके महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें श्री अन्न’ (मोटा अनाज) के पोषण गुणों, उत्पादन और सेवन को लेकर शिक्षित करने को समर्पित है।
इस अवसर पर पारंपरिक और प्राकृतिक खेती के लिये पद्मश्री से अलंकृत हिमाचल के नेक राम शर्मा ने श्री अन्न को प्रोत्साहन देने के लिये लगाये गये मिलेट्स फ़ूड फ़ेस्टीवल की सराहना की।
इससे पहले जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने प्रो. चंद्र कुमार को सम्मानित किया । साथ ही कांगड़ा वैली कार्निवल आयोजन समिति की ओर से स्मृतिचिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर मंडलायुक्त काँगड़ा अब्बू शाइनामौल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, एसडीएम धर्मेश रमोत्रा सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थनीय लोग तथा धर्मशाला घूमने आए पर्यटक मौजूद रहे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब व हरियाणा पुलिस को हाईकोर्ट की फटकार, ड्रग केसों की त्रुटिपूर्ण जांच के लिये : एनडीपीएस मामलों की जांच में हिमाचल प्रदेश पुलिस कहीं बेहतर

चंडीगढ़ : ड्रग  मामलों में त्रुटिपूर्ण जांच के लिए हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा पुलिस को फटकार लगायी है। हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों राज्यों में नशीली दवाओं के मामलों की जांच बेहद त्रुटिपूर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर के गौरव और सौंदर्य को बरकरार रखना सभी की जिम्मेवारी: आशीष बुटेल

नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक में लिए विकासात्मक निर्णय एएम नाथ। पालमपुर, 10 दिसम्बर : नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक का आयोजन मेयर गोपाल नाग की अध्यक्षता में हुआ। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्लास्टिक प्रबंधन इकाई से 12 पंचायतें होंगी प्लास्टिक मुक्त : केवल सिंह पठानिया

सिहुवां में 19.50 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, शीघ्र बनेगा पीएचसी सिहुवां का अपना भवन एएम नाथ। शाहपुर, 2 मार्च। आज केवल सिंह पठानिया, विधायक शाहपुर एवं उपमुख्य सचेतक ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 महीने बाद बदला पंचायत चुनाव का नतीजा : 44 वोट से भारती ठाकुर बनीं प्रधान

पहली मतगणना में संतोष कुमारी को मिली थी जीत; चुनाव याचिका के बाद दोबारा गिने गए वोट, रिकाउंटिंग में तस्वीर पलटी एएम नाथ। चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी विकासखंड की ठाकरी...
Translate »
error: Content is protected !!