मियावाकी विधि के अन्तर्गत डलहौजी वन मण्डल में श्रमदान से किया पौधरोपण

by
चडलहौजी,  10 अगस्त :
वन मण्डल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने बताया कि नई पौधरोपण विधि मियावाकी के अन्तर्गत आज नरोला, वन परिक्षेत्र चुवाड़ी में जामुन, आंवला, कचनार, आम, अर्जुन , शीशम, पानसरा, बाँस, इत्यादि के लगभग दस हजार बीज रोपित किये।
उन्होंने बताया कि मियावाकी एक जापानी पौधरोपण विधि है। जिसमें कम दूरी पर अधिक घनत्व के साथ पौधारोपण किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण को अवशोषित कर स्थानीय जैव विविधता बनाये रखना है।
इसी के अन्तर्गत डलहौजी वन मंडल ने चुवाड़ी वन परिक्षेत्र के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित ग्राम वासियों के सहयोग से पहली बार इस विधि के साथ बीज रोपित किये । इस अवसर पर सहायक अरण्यपाल रवि गुलेरिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी रवि कुमार सहित विभागीय कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

14 कामगार बेहोश- बद्दी के झाड़माजरी में फार्मा उद्योग में : झटका लगने से लिफ्ट में गिरा ड्रम; केमिकल लीक से हादसा, 9 पीजीआई रेफर

एएम नाथ ।बद्दी : बद्दी के झाड़माजरी में फार्मा उद्योग निकविन हेल्थ केयर फार्मा उद्योग में केमिकल लीक होने से 14 कामगार बेहोश हो गए। इनमें से 9 कामगारों की गंभीर हालत को देखते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

70 हजार पर्यटक अपने गंतव्यों को रवाना ,पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का अभियान पूरा : मुख्यमंत्री

शिमला : हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण आई आपदा में फंसे लोगों और पर्यटकों को निकालने का अभियान पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरकेजीएमसी की एंटी रैगिंग कमेटी ने की रैगिंग रोधी प्रबंधों की समीक्षा

एएम नाथ। हमीरपुर 25 फरवरी। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह बोलीं- बागी विधायकों के निलंबन में हुई जल्दबाजी, लोकसभा चुनाव में होगा नुकसान

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निलंबन में जल्दबाजी की गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका नुकसान...
Translate »
error: Content is protected !!