मिर्ची के धूएं से तड़पा-तड़पाकर बच्चों और बीवी क मारना चाहता था पति : महिला ने ऐसे बचाई जान

by
रोहित जसवाल।  शिमला। जिला शिमला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोपी ने मिर्ची के धुएं से पत्नी-बच्चों को प्रताड़ित किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
                 सुन्नी थाना में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक शिकायत डिंपल पत्नी टेक चंद निवासी चनावग तहसील सुन्नी ने दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप है कि उसका पति टेक चंद अक्सर शराब के नशे में धुत होकर उससे मारपीट करता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। वह आए दिन घरेलू हिंसा का शिकार होती रही। 25 फरवरी की रात जो कुछ हुआ, उसने उसकी और उसके बच्चों की जान खतरे में डाल दी।
मिर्च जलाकर बच्चों समेत पत्नी को तड़पाने की साजिश
डिंपल ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 25 फरवरी की रात करीब 9 बजे उसके पति टेक चंद ने खौफनाक हरकत की। शराब के नशे में उसने एक प्लेट में आग जलाकर उसमें मिर्च डाल दी और फिर उसे खिड़की के पास रखकर बाहर से खिड़की को बंद कर दिया।
मिर्च जलना शुरू हुई तो तीखा धुआं पूरे कमरे में फैलने लगा। डिंपल और उसके दोनों बच्चे खांसने लगे और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी।
कमरे के अंदर बढ़ने लगी थी घुटन
धुएं की वजह से उनकी आंखों में जलन शुरू हो गई और दम घुटने जैसी स्थिति बन गई। दरवाजा तोड़कर बचाई अपनी व बच्चों की जान डिंपल ने जब बाहर निकलने की कोशिश की तो उसे एहसास हुआ कि टेक चंद ने दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया है। कमरे के अंदर घुटन बढ़ती जा रही थी और दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी थी।
दरवाजा तोड़कर डिंपल ने बचाई जान
किसी तरह डिंपल ने हिम्मत जुटाई और पूरी ताकत लगाकर दरवाजे को तोड़ा। जैसे-तैसे वह अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर निकलने में सफल रही। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने श्री कृष्ण गौशाला सुनपुर धार बग्गी का किया दौरा*

गौशाला के सुधार कार्यों के लिए 2 लाख रुपए वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की एएम नाथ। बैजनाथ, 10 अक्टूबर  : विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने श्री कृष्ण गौशाला सुनपुर धार बग्गी का दौरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडिया’ के ज्यादातर घटक दल जाति आधारित जनगणना के पक्ष में : राहुल गांधी

नई दिल्ली :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि पार्टी की कार्य समिति ने जाति आधारित जनगणना के विचार के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय लिया है. कार्य समिति की बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने रामनगर में 35.50 लाख से निर्मित पंचायत भवन का किया उद्घाटन

2.20 करोड़ से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के भवन के निर्माण कार्य का किया निरिक्षण एएम नाथ I कोटखाई  : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उपमंडल कोटखाई के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष.. तारीख हो गई फाइनल

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी, जबकि 20 जनवरी...
Translate »
error: Content is protected !!