मिलते हैं, फरीदकोट की अदालत में 29 जनवरी 2024 को – लेकिन, ये सारा हिसाब किताब गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में रखा जा रहा,जहां से इंसाफ की मुझे पूरी आस

by
 अमृतसर :  अमृतसर नॉर्थ से विधायक व पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने एपिसोड-6 बता नई पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री को पहले लिंग निर्धारण टेस्ट न करवाने पर शुभकामनाएं दीं। लेकिन, साथ ही 29 जनवरी को फरीदकोट की कोर्ट में गोलीकांड व बेअदबी की सुनवाई का चैलेंज भी दे दिया।
                      कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पोस्ट में लिखा- बरगाड़ी, बेअदबी, बहबलकलां, कोटकपूरा (एपिसोड-6)। आप को बधाई हो । मुख्यमंत्री साहब, आपने लिंग निर्धारण टेस्ट नहीं करवा के बहुत बड़ा संदेश पंजाब के लोगों को दिया। आपके घर राजकुमारी आए या राज कुमार । जो भी हो पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे, हमें बहुत खुशी होगी।
लेकिन, मेरे से किया गया वादा, जिस दिन मुझे जॉइनिंग करवाई थी, अमृतसर पवित्र शहर में 21 जून 2021 को, आदरणीय केजरीवाल साहब भी मुख्य रूप से आए थे। मुद्दा बरगाड़ी, बेअदबी, बहबलकलां, कोटकपूरा गोलीकांड का। मैं आज भी वहीं हूं, जहां इलेक्शन से पहले खड़ा था, पंजाब भी वहीं ठहर गया है।
दो महीनों से पीए नहीं उठा रहे फोन
विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आगे अपनी पोस्ट में कहा कि 28 नवंबर 2023 को चंडीगढ़ में आपके सरकारी रिहाइश पर मुलाकात करके इस संबंध में विस्तारपूर्वक बातचीत की थी। आज दो महीने पूरे हो गए हैं। लेकिन, अब आपके पीए भी मेरा फोन सुनने को राजी नहीं हैं।
अंतिम फैसला गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में विधायक कुंवर ने कहा कि मोर्चे वाले दिन आपका राजीनामा हो गया और कानूनी दांव-पेंच में मोर्चे वालों को मेरे खिलाफ ही लगा दिया। दोषियों के बड़े वकील साहिबाना जो कि आज आपकी सरकार के बड़े सरकारी वकील बने हैं। मेरे और मेरे प्राइवेट वकीलों को अच्छी टक्कर दे रहे हैं।
मिलते हैं, फरीदकोट की अदालत में 29 जनवरी 2024 को। लेकिन, ये सारा हिसाब किताब गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में रखा जा रहा है। जहां से इंसाफ की मुझे पूरी आस है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कौन हैं बुड़ैल जेल ब्रेक कांड का ‘मास्टरमाइंड’, जिसने गोल्डन टेंपल में सुखबीर बादल पर चलाई गोली

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में हमले की कोशिश की गई. यह हमला नारायण सिंह चौड़ा ने किया, जो कि पूर्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक गोल्डी ने हिमाचल के उपमुख्यमंत्री अग्रिहोत्री को उनके निवास पर जाकर दी वधाई

गढ़शंकर : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने गढ़शंकर से एक दर्जन कार्याकर्ताओं के साथ हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकश अग्रिहोत्री को उनके निवास गोंदपुर जयचंद में जाकर वधाई दी और फूलों के गुलदस्ते...
article-image
पंजाब , हरियाणा

5 महीने से जेल में है वाटर कैनन ब्वॉय : नवदीप जलबेड़ा को मिली जमानत

चंडीगढ़ : किसान नवदीप सिंह जलबेड़ा लगभग पांच महीने से पुलिस हिरासत में है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने उसे आज जमानत दे दी है। किसान आंदोलन में नवदीप वाटर कैनन ब्वॉय के नाम से...
Translate »
error: Content is protected !!