मिशन 2027 – पंजाब आएंगे राहुल गांधी : माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्रों में बैठकें करने की भी संभावना

by

चंडीगढ़ : पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस भी सितंबर से प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। चुनाव नजदीक आते ही पार्टी के भीतर चल रहे अंदरूनी कलह ने हाईकमान की चिंता बढ़ा दी है।

पार्टी में बढ़ते मतभेदों को दूर करने और स्थिति को संभालने के लिए राहुल गांधी खुद पंजाब का दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरे के दौरान कांग्रेस के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी अमृतसर पहुंचकर श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे और इसके बाद चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान पार्टी के अंदर चल रहे मतभेदों को खत्म करने और नेताओं के बीच तालमेल बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है। राहुल गांधी के पंजाब दौरे के दौरान माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्रों में बैठकें करने की भी संभावना है। इन बैठकों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

EO Dasuya Kamaljinder Singh Appeals

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /July 28 :  In a conversation with senior journalist Sanjiv Kumar, Executive Officer (EO) of Municipal Council Dasuya, Kamaljinder Singh, issued an important appeal to the residents and commercial property owners of...
article-image
पंजाब

मिनटों में गाड़ी पूरी तरह जलकर राख : एसीपी और उनके गनमैन की मौत, ओवरटेक कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी से उनकी फॉर्च्यूनर की टक्कर

समराला :   समराला के पास दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर रात एक बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में लुधियाना ईस्ट एसीपी और उनके गनमैन की मौत होग गई है और...
article-image
पंजाब

श्री रामायण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए सांसद मनीष तिवारी

लुधियाना, 5 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी आज दशहरे के अवसर पर ऋषि नगर में श्री कृष्ण जी महाराज के सानिध्य में चल रहे श्री रामायण ज्ञान...
article-image
पंजाब

पुलिस ने गढ़शंकर, समुंदड़ा , बीनेवाल व सैला खुर्द में निकाला फ्लैग मार्च

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने आज डीएसपी दलजीत सिंह खख के नेतृत्व में गढ़शंकर के तमाम पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने गढ़शंकर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान डीएसपी दलजीत सिंह खख ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!