मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत तीन चरणों में चलेगा बच्चों व गर्भवतियों का संपूर्ण टीकाकरण: कोमल मित्तल

by

डिप्टी कमिश्नर ने रुटीन टीकाकरण संबंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की
होशियारपुर, 29 अगस्त:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष व रुटीन टीकाकरण संबंधी जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिला टास्क फोर्स की एक विशेष बैठक हुई। बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग सहित आई.एम.ए व प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का मुकम्मल टीकाकरण यकीनी बनाने व जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण में आए अंतर को भरने के लिए 11 सितंबर 2023 से मिशन इंद्रधनुष प्रोग्राम शुरु हो रहा है। बच्चों व गर्भवती महिलाओं के 100 प्रतिशत टीकाकरण के लिए तीन चरणों में यह प्रोग्राम चलाया जाएगा। पहला चरण 11 सितंबर से शुरु होगा, दूसरा चरण 9 अक्टूबर से शुुरु होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा। तीसरा चरण 20 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों व गर्भवती महिलाओं का मुकम्मल टीकाकरण यकीनी बनाया जाना है ताकि बच्चों व गर्भवती महिलाओं की मौत दर को घटाया जा सके। उन्होंने मिशन इंद्रधनुष को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए संबंधित विभागों को जिला स्वास्थ्य विभाग को हर तरह से सहयोग देने के लिए कहा।
डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग को हिदायत की कि जिले में 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों का टीकाकरण आउटरीच कैंपों व मोबाइल टीमों के माध्यम से कवर किया जाए। इसके अलावा जिन बच्चों का घरों में जन्म हुआ है, उन बच्चों को भी इस अभियान में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि रुटीन टीकाकरण को और मजबूत किया जाए ताकि दिसंबर 2023 तक मीजल रुबैला के खात्मे के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में हो रहे टीकाकरण व डिलीवरी को यू-विन एप पर डाउनलोड करना यकीनी बनाया जाए व डाटा स्वास्थ्य विभाग के साथ सांझा किया जाए। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर की ओर से आम लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए पोस्टर जारी किया गया।
इस मौके पर डा. अमित गुप्ता, डा. रजिंदर शर्मा, डा. प्रदीप ढींगरा, डा. कुलदीप सिंह, डा. रजत गुप्ता, डा. हरदीप दीप, डा. बलविंदर सिंह, डा. मीत दपिंदर सिंह सोढी, वी.सी.सी.एम उपकार सिंह व बी.सी.सी कोआर्डिनेटर अमनदीप सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टिप्पर के नीचे बच्ची को कुचल कर मार देने का मामला : पंजाब स्टूडेंट यूनियन के राज्य प्रधान रणवीर सिंह रंधावा व किसान नेताओं को गिरफ्तार करने की डी. टी. एफ. नेताओं ने की निंदा।

गढ़शंकर, 29 जुलाई  : ओवरलोड टिप्पर के नीचे आ कर स्कूली छात्रा की मौत हो जाने के बाद भलान गांव (नंगल) में इलाके के लोगों द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 किलो हेरोइन समेत दो नशा तस्कर गिरफ़्तार : गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप बरामद करके आ रहे थे: डीजीपी गौरव यादव  

चंडीगढ़ / फिरोजपुर, 13 अक्तूबर:   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत सरहद पार से नशीले पदार्थों के नैटवर्क को बड़ा झटका देते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के दो तस्कर अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार : 15 क्विंटल डोडा चूरा बरामद

एएम नाथ। शिमला/ मंदसौर :  मंदसौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 क्विंटल 82...
article-image
पंजाब

पूरा फर्श नोटों की चादर से ढंका : NRI मेहमानों ने उड़ाए डॉलर

तरनतारन : पट्टी कस्बे से एक ऐसी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है।।14 फरवरी को हुई इस शादी में खुशियां मनाने का अंदाज ऐसा था कि पूरा फर्श...
Translate »
error: Content is protected !!